छत्तीसगढ़

CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 14.5 किलो गांजा बरामद किया है। तस्करों ने गांजे को कार के चारों दरवाजों के अंदर बनाए गए सीक्रेट चेंबर में छिपाकर रखा था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से क्रेटा कार में गांजा लेकर कुछ लोग महासमुंद और रायपुर होते हुए दुर्ग-भिलाई क्षेत्र पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर थाना कुम्हारी और एसीसीयू-क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की।

जांच के दौरान रायपुर की ओर से आ रही क्रेटा कार (CG 04 HX 6908) को रोककर तलाशी ली गई। शुरुआती जांच में वाहन से गांजे की गंध आने पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद कार की बारीकी से जांच की गई। जांच में पता चला कि तस्करों ने कार के चारों दरवाजों के अंदर की खाली जगह को विशेष रूप से गुप्त चेंबर के रूप में तैयार किया था। इन चेंबरों में गांजा भरकर ऊपर से फाइबर शीट चिपका दी गई थी, ताकि सामान्य जांच में इसकी भनक न लगे। पुलिस ने दरवाजों को खोलकर जांच की, जिसमें 14.5 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7.25 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजे की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

kgnews

Recent Posts

मुंगेली में सुशासन तिहार के दौरान बड़ा खुलासा, पंचायत सचिव ‘बैकडोर’ से बना कर्मचारी!

मुंगेली में सुशासन तिहार के दौरान बड़ा खुलासा, पंचायत सचिव ‘बैकडोर’ से बना कर्मचारी!

मुंगेली. छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार के तहत नगर पंचायत जरहागांव में आयोजित शिविर में…

17 minutes ago
जल संरक्षण में मध्यप्रदेश के अग्रणी होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दर्शन और मार्गदर्शन को है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण में मध्यप्रदेश के अग्रणी होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दर्शन और मार्गदर्शन को है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण में मध्यप्रदेश के अग्रणी होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दर्शन और मार्गदर्शन…

25 minutes ago
कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, अब चैन की नींद सोएगा चमन लाल का परिवार

कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, अब चैन की नींद सोएगा चमन लाल का परिवार

कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, अब चैन की नींद सोएगा चमन लाल का…

26 minutes ago
CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…

42 minutes ago
CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 55 वर्षीय मीना बाई केंवट के आश्रितों को…

56 minutes ago