छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2025 का आगाज

– ग्रामीण क्षेत्रों में समाधान पेटी में आवेदन जमा करने में जनमानस में बहुत उत्साह रहा
– ग्राम सुंदरा एवं पार्रीकला में बड़ी संख्या में जनसामान्य उम्मीद से आवेदन लेकर पहुंचे
– समस्याओं के समाधान की दिशा में शासन की प्रभावी पहल

राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में समाधान पेटी में आवेदन जमा करने में जनमानस में बहुत उत्साह रहा। ग्राम पंचायत स्तर पर जनसामान्य से आवेदन प्राप्त किये जा रहे है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा चलाये जा रहे सुशासन तिहार आम जनता की एक सशक्त अभिव्यक्ति है। जिसके माध्यम से उनसे प्राप्त आवेदन समस्याओं, शिकायतों एवं मांग से संबंधित आवेदनों के निराकरण एवं शासन की लोकहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में कारगर साबित होगा। शासन की यह पहल पारदर्शितापूर्ण तरीके से प्रतिबद्ध एवं जनोन्मुखी पहल है। इसी कड़ी में आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा एवं पार्रीकला में बड़ी संख्या में जनसामान्य उम्मीद से आवेदन लेकर पहुंचे और समाधान पेटी में जमा किये। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा में जनसामान्य को आवेदन करने के संबंध में जानकारी दी गई। आवेदन के बाद आवेदकों को पावती भी दी जा रही है। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी सभी सुशासन तिहार में शामिल हो रहे है। किसी ने बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया, तो किसी ने स्थानीय समस्याओं को बताया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 40-1-1024x682.jpeg

ग्राम सुंदरा आवेदक एमिन बाई ने बताया कि सुशासन तिहार के संबंध में जानकारी मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास के लिए आवेदन किया है। सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जनसामान्य के लिए बहुत अच्छी है। इसके माध्यम से शासन की योजनाएं लोगों तक पहुंच सकेंगी। ग्राम पार्रीकला की सुनीता रावटे एवं सोहद्रा यादव ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास के लिए आवेदन किया है। उन्होंने उम्मीद जताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से हमारी समस्याओं का समाधान होगा। ग्राम सुंदरा के बिहारी लाल साहू ने कहा कि समस्याओं के समाधान की दिशा में सरकार की यह पहल प्रभावी है, जिसके माध्यम से जनसामान्य अपनी बातों को सरकार तक पहुंचा सकते है। ग्राम सुंदरा के नोडल अधिकारी रमेश कुमार मंडावी ने बताया कि सुशासन तिहार-2025 का आयोजन तीन चरणों में हो रहा है। पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जा रहा है। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र की पावती में बार कोड लगा हुआ है, जिसे स्कैन कर आवेदक अपने आवेदन के निराकरण की वस्तुस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है। शिविरों के माध्यम से समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : नकटी के 60 परिवार नवा रायपुर में शिफ्ट, सफलतापूर्वक पुनर्वास …

CG : नकटी के 60 परिवार नवा रायपुर में शिफ्ट, सफलतापूर्वक पुनर्वास …

रायपुर। धरसींवा विकासखंड के ग्राम सम्मानपुर (नकटी) में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद…

15 minutes ago
CG : मजदूर की हत्या, पहचान के युवक ने वारदात को दिया अंजाम …

CG : मजदूर की हत्या, पहचान के युवक ने वारदात को दिया अंजाम …

कोरबा। मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग…

20 minutes ago
CG : चरवाहे समेत 3 की मौत, छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर …

CG : चरवाहे समेत 3 की मौत, छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर …

सरगुजा । सरगुजा जिले के डुमकी गांव में सोमवार शाम बिजली गिरने से 2 बच्चों…

26 minutes ago
CG : सरोना फ्लाईओवर ब्रिज में ट्रेलर वाहन पलटा …

CG : सरोना फ्लाईओवर ब्रिज में ट्रेलर वाहन पलटा …

रायपुर। सरोना फ्लाईओवर ब्रिज के ऊपर ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है। जिससे दुर्ग…

30 minutes ago
CG : आज CM साय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल …

CG : आज CM साय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…

43 minutes ago
CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

बस्तर। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते…

46 minutes ago