CG : चरवाहे समेत 3 की मौत, छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर …
सरगुजा । सरगुजा जिले के डुमकी गांव में सोमवार शाम बिजली गिरने से 2 बच्चों और एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक बच्ची झुलस गई। तीनों बच्चे आम बीनने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान बैल चरा रहा एक युवक भी वहां आ गया। तभी अचानक पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में चारों आ गए। यह घटना धौरपुर थाना क्षेत्र की है। हादसे में सागर (5), रानी (9) और राम साय (36) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सागर की बड़ी बहन (12) श्रद्धा गंभीर रूप से घायल है। रायगढ़ में भी सोमवार शाम अचानक मौसम बदला और गरज चमक के साथ बारिश हुई। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों में मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा, जिससे कई जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।
धमतरी। धमतरी जिले के समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित विशेष विद्यालय 'सार्थक स्कूल' के छात्र…
बालोद। जिले से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने ऐसे…
बेमेतरा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु…
बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से हमला…
मुरैना का सोलर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम युगांतरकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे 11,470…