छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सौर ऊर्जा से जगमगाया ग्राम भोथीपारखुर्द 22 घरों में रूफटॉप सोलर कनेक्शन चालू …

राजनांदगांव l
जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। इसी क्रम में विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम भोथीपारखुर्द में आज आयोजित सूर्यसभा में कलेक्टर जितेन्द्र यादव शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह भी उपस्थित रहीं।

ग्राम भोथीपारखुर्द में अब तक 22 घरों में सौर पैनल स्थापना का कार्य पूर्ण कर कनेक्शन चालू कर दिए गए हैं, जबकि 21 घरों में कार्य प्रगति पर है। लगभग 10 नए आवेदन वेंडर चयन की प्रक्रिया में हैं। सौर कनेक्शन बढ़ने से गांव में उत्साह का माहौल है।

कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा पहुंचाना है। इस योजना के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जा रही है, जिससे आम नागरिकों को बिजली बिल में बड़ी राहत मिल रही है।

इस अवसर पर कलेक्टर ने दो लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और ग्रामीणों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह योजना भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए एक मजबूत कदम है और इससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल कौशलेन्द्र पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह, जनपद सीईओ मनीष साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

7 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

7 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

7 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

8 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

8 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

8 hours ago