छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : स्टेट हाई स्कूल का टी-२० आर.सी.ए. कप पर कब्जा

फाईनल मुकाबला शंकरा विद्यालय को ५ रन से हराया
फाईनल के रूद्रांश तिवारी ६४ रन मैन ऑफ दी मैच

राजनांदगांव – राजनांदगांव क्रिकेट ऐकेडमी के तत्वाधान में कमला कॉलेज ग्राउंड में इंटर स्कूल में आर.सी. ए का पहला टी-२० प्रतियोगिता का फाईनल मैच शंकरा विद्यालय हुडको भिलाई एवं स्टेट हाई स्कूल के मध्य कमला कॉलेज में फूल टर्फ विकेट में खेला गया। टॉस जीतकर स्टेट हाई स्कूल के कप्तान रूद्रांश तिवारी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ओपनिंग जोड़ी के रूप में मैदान में सूर्य परिहार एवं सोमेश्वर नेताम मैदान में उतरे, पहला विकेट ० रन पर तेज गेंदबाजों को मदद करके पीच सूर्य परिहार को भिलाई के तेज गेंदबाज ईशवेन्द्र तिवारी विकेट कीपर शिवेन्द तिवारी के हाथो कैच कराया। क्रमश: रोहन नेताम १४ रन, खिलेश सोनकर ०९ रन, रूद्रांश तिवारी ६४ रन पूरी टीम २० ओवर खेलकर १२२ रन ऑल आऊट हो गई। शंकरा विद्यालय हुडको भिलाई की गेंदबाजी सोहम ०१ विकेट, गुनराज सिंग ०१ विकेट, सहठिया ०१ विकेट, शिवेश तिवारी ०१ विकेट, लक्ष्य का पीछा करते हुए शंकरा विद्यालय हुडको भिलाई की टीम की ओपनिंग जोड़ी मैदान में उतरी। टीम की ओपनिंग जोड़ी में एस. तरूण साइ एवं आदित्य कनौरिया पहला विकेट जल्दी गिर गया। स्टेट हाई स्कूल के गेंदबाज आयान की गेंद का एल.बी.डब्ल्यू. आऊट हो गया। क्रमश: एस. तरूण साइ १८ रन, आदित्य कनौरिया ०७ रन पूरी टीम ११७ रन बनाकर ऑल आऊट हो गई। स्टेट हाई स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए रूद्रांश तिवारी ०२ विकेट, सूर्य परिहार ०२ विकेट, देवा साहू ०१ विकेट, रूद्रांश तिवारी ने ६४ रन, ०२ विकेट से मैन ऑफ द मैच मिला। मैच अत्यंत रोमांच भरा रहा और कड़ा मुकाबला रहा स्टेट हाई स्कूल ०५ रन से विजयी हुई।
फाईनल मैच के अम्पायर अन्तु कराण्डे एवं खगेश (ऑनलाईन स्कोरर आलमोक्ष साहू) मुख्य अतिथि भिलाई के तेलगु मन्नेवार समाज के अध्यक्ष दिलीप कुमार दामले द्वारा पुरस्कार दिया गया। इस टूर्नामेंट में आर.सी. कप के मैच स्पॉन्सर अरिहंत वस्त्रालय भारत माता चौक मेडल और ट्राफी दिया गया। प्रथम पुरस्कार स्टेट हाई स्कूल को ५,००१/- रूपये, द्वितीय पुरस्कार शंकरा विद्यालय भिलाई ३००१/- रूपये शंकरा विद्यालय भिलाई के १८२ रन, ०२ विकेट शिवेन्द्र तिवारी को ५००/- रूपये मनोज वर्मा स्टेट प्लेयर द्वारा दिया गया। फाईनल के मैन ऑफ दी मैच रूद्रांश तिवारी को ५०१/- रूपये, प्रत्येक मैच के मैन ऑफ दी मैच के कैश प्राइज सैंकी बग्गा द्वारा दिया तथा अम्पायर को १५००/- स्कोरर को ३००/-  कैश प्राइज दिया गया। इस टूर्नामेंट में यश ठाकुर, सैंकी बग्गा, मनोज वर्मा का सहयोग प्राप्त हुआ। इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर संदीप शुक्ले को सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
एकेडमी परिवार की ओर से कोषाध्यक्ष अनन्य देवांगन, महेश साहू, रणजी आई.पी.एल. प्लेयर अजय मंडल, विनोद भावे, अन्तु करान्डे, अमलाडीह पूर्व महिला शोभा चोपड़ा एवं उपरोक्त चयन होने पर सभी की ओर से हार्दिक शुभकामनाए दी। आर.सी.ए. के हेड कोच संदीप शुक्ले ने दी।  

kgnews

Recent Posts

CG: अस्पताल ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस करने पर दो डॉक्टरों को नोटिस

CG: अस्पताल ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस करने पर दो डॉक्टरों को नोटिस

राजनांदगांव. जिला अस्पताल के एसएनसीयू (नवजात गहन चिकित्सा वार्ड) वार्ड के दो डाक्टरों को लापरवाही…

24 minutes ago
मोहला : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में संविदा शिक्षकों के लिए 19 को साक्षात्कार…

मोहला : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में संविदा शिक्षकों के लिए 19 को साक्षात्कार…

मोहला । शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर में…

38 minutes ago
मोहला : बम्बू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना हेतु भूमि चिन्हांकित…

मोहला : बम्बू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना हेतु भूमि चिन्हांकित…

28 जुलाई तक आमंत्रित किए गए दावा-आपत्ति मोहला । छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा…

39 minutes ago
CG : मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

CG : मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

42 minutes ago
राजनांदगांव : सहकारी समितियों में 45144 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 18589 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण …

राजनांदगांव : सहकारी समितियों में 45144 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 18589 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण …

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ 2026 अंतर्गत धान, मक्का, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग सहित…

43 minutes ago
राजनांदगांव : विशेष अभियान के तहत 5 हजार से अधिक किसानों का कराया गया एग्रीस्टेक पंजीयन …

राजनांदगांव : विशेष अभियान के तहत 5 हजार से अधिक किसानों का कराया गया एग्रीस्टेक पंजीयन …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत जिले में आज…

45 minutes ago