मोहला । शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर में पूर्णतः अस्थायी/अंशकालीन अनुबंध के आधार पर संविदा शिक्षकों का पैनल तैयार किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विषयों के शिक्षकों की भर्ती हेतु साक्षात्कार का आयोजन 19 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने से पूर्व संबंधित विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से 17 जुलाई 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। मोहला एवं मानपुर विद्यालयों के लिए पंजीयन एवं अन्य जानकारी संबंधित विद्यालयों की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अभ्यर्थी विभिन्न पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, मानदेय, सेवा शर्तें, आवेदन प्रारूप तथा अन्य आवश्यक जानकारी विद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। साक्षात्कार की प्रक्रिया 19 जुलाई 2026 को प्रातः 8 बजे से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर (संचालन अंबागढ़ चौकी) में प्रारंभ होगी। रायपुर, कभी हर महीने बिजली का बिल चुकाने वाले राजनांदगांव जिले के किसान रामेश्वर प्रसाद…
रायपुर : सामूहिक सोलर पावर प्लांट स्थापित करना न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए फायदेमंद…
अम्बिकापुर : किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा कृषि कार्यों…
रायपुर, आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम महिलाओं के जीवन में नए बदलाव ला रहे…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्राविधिक स्वीकृति आदेश जारी रायपुर. नगरीय प्रशासन…
एमसीबी/ जिले के जनपद पंचायत खड़गवां अंतर्गत ग्राम नेवरी की निवासी श्रीमती सुकवरिया, पति श्री…