Home » राजनांदगांव : हनुमान मंदिर से निकाली कलश यात्रा, भजनों पर झूमते रहे भक्त

राजनांदगांव : हनुमान मंदिर से निकाली कलश यात्रा, भजनों पर झूमते रहे भक्त

24/12/2023

राजनांदगांव शहर में राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह गृह संपर्क अभियान के तहत हर बस्ती में कलश यात्रा निकाली गई। वर्धमान नगर बस्ती का इसके निमित्त वर्धमान नगर बस्ती में कलश यात्रा हनुमान मंदिर शक्तिनगर से निकल गई जो 18 एकड़, वर्धमान नगर, खंडेलवाल कॉलोनी, पंचशील कॉलोनी, ममता नगर गली नंबर 5 होते हुए कालिका चौक में रोड ममता नगर से पूनम कॉलोनी मंदिर में स्थापित की गई। विधि विधान से पंडित मोहन दुबे के द्वारा कलश की स्थापना की गई। इसमें राम लक्ष्मण माता सीता की झांकी खुले जीप में स्थापित कर, ई रिक्शा में साउंड सिस्टम लगाकर और महिला पीली साड़ी में तथा पुरुष पीले कुर्ते में कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश सिर पर रखकर कुछ दूर लेकर हर कोई गया। 22 जनवरी को सुबह 11 से एक बजे तक अयोध्या का लाइव प्रसारण क्षेत्र में हर मंदिरों में एलईडी के माध्यम से किया जाएगा। उस दिन दीपावली त्योहार जैसा अपने घरों में अपने बस्ती और मोहल्ले को सजाया जाएगा, इसकी तैयारी के लिए बस्ती के द्वारा टीम बनाया जा रहा है। हर हिंदू के यहां निमंत्रण के रूप में अक्षत, भगवान प्रभु श्रीराम की फोटो उसमें अयोध्या मंदिर की जानकारी यह हर टीम हर हिंदू के घर पहुंचेगी। हर घर में रंगोली, दीये जलाए जाएंगे, कथा हर घर परिवार में पटाखों से उत्सव मनाया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 जनवरी को सुबह 11 बजे पूरी बस्ती के लोग पूनम कॉलोनी गजानन शिव मंदिर में एकत्रित होकर लाइफ का प्रसारण का आनंद लेंगे। साथ ही श्रीराम भजन कीर्तन मंत्र का वाचन करेंगे। शाम चार से छह बजे सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। उसके बाद भंडारा का आयोजन भी किया गया। इस दौरान पूनम कॉलोनी मंदिर से जीआर देवांगन, धीरज द्विवेदी, आदर्श सिंह ठाकुर, समीर क्षत्रिय, पंडित मोहन दुबे, सुशील तिवारी, विवेक सिंह, तोमेश सिहं, अजय तिवारी, मनोज राजपूत, पूजा ठाकुर, हेमेंद्र श्रीवास्तव, सुरेखा शर्मा, सीमा वैष्णव, पूनम, कोमल क्षत्री, सरोज देवांगन, सरस्वती ठाकुर, रमा वैष्णव, आशा नामदेव आदि उपस्थित थीं।

Leave a comment