राजनांदगांव , हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव द्वारा वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव और हिंदू स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती आरके नगर चौक में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, पराक्रम, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान और स्वतंत्रता का अमिट प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी महाराणा प्रताप ने आत्मसम्मान और राष्ट्रधर्म से कभी समझौता नहीं किया। उनका संघर्ष आज भी समाज को प्रेरणा देता है।
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए महाराणा प्रताप का जीवन आदर्श है। कार्यक्रम में सुशील लड्ढा, प्रवीण शर्मा, दिनेश झूलन, सविता बोस, कमलेश साहू, भोला यादव, रिंकू तिवारी, विष्णु सिन्हा, जुगल गुप्ता, प्रभात गुप्ता, राजा राज सोनकर, अरुण राय, संजय मिश्रा, नीलू साहू, आशीष, टिंकू सोनी, ऋषभ मल आदि मौजूद थे।








