छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : हितग्राहियों को राशन, जॉब कार्ड, आयुष्मान, ई-श्रम कार्ड का वितरण…

डोंगरगढ़ , जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत पलांदुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया। शिविर में ग्राम पंचायत पलांदुर, भानपुरी, कातलवाही, पारागांवखुर्द, पारागांवकला, पेंड्री, सलटिकरी , मुसराकला, आलीवारा, कसारी, कोलिहापुरी, छीपा कुल 12 ग्राम पंचायत के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में ग्रामीणों से मांग व शिकायत से संबंधित कुल 728 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 714 आवेदन मांग व 14 आवेदन शिकायत से संबंधित थे। त्वरित निराकरण करने की कार्यवाही की जा रही है।

शिविर के तहत प्राप्त आवेदनों व जनशिकायतों का समयबद्ध व प्रभावी निराकरण विभाग द्वारा किया जाएगा तथा शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ द्वारा 7 हितग्राहियों को राशनकार्ड, 4 हितग्राहियों को जॉब कार्ड, मत्स्य पालन विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को आईस बॉक्स व मछली जाल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, श्रम विभाग द्वारा 7 हितग्राहियों को ई-श्रम कार्ड का वितरण अतिथियों के द्वारा किया गया। शिविर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई, अन्नप्राशन कराया।

19 विभागों ने लगाए अपने स्टॉल, लाभान्वित हुए लोग शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत व ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विकास, जल संसाधन विभाग सहित 19 विभाग का स्टॉल लगाया गया था। अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, जनपद अध्यक्ष लता अजय सिन्हा, सुरेश वर्मा, रामेश्वरी एवन वर्मा, सीमा ओमप्रकाश साहू, दुर्गा प्रसाद रात्रे, लक्ष्मीनारायण वर्मा, एसडीएम एम भार्गव सहित सरपंच, तहसीलदार, जनपद सीईओ, नायब तहसीलदार, सचिव आदि मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

1 hour ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

2 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

2 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

2 hours ago