छत्तीसगढ़

CG : नगर पंचायत पिथौरा में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के आबंटन हेतु 2 जून तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद , अनुविभाग पिथौरा अंतर्गत नगर पंचायत पिथौरा में छत्तीसगढ़ शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश तथा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के आबंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में सामान्यतः 500 राशन कार्ड पर एक उचित मूल्य दुकान संचालित किए जाने का प्रावधान है।

इसी के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान पिथौरा शहरी दुकान क्रमांक-1 (दुकान आईडी 581003001) का युक्तियुक्तकरण एवं विभाजन किया जाना प्रस्तावित है। नगर पंचायत पिथौरा द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार नई उचित मूल्य दुकान के लिए वार्ड क्रमांक 06 स्थित सामुदायिक भवन को चयनित किया गया है। जिसमें वार्ड क्रमांक 05, 06, 07 एवं 08 के कुल 608 राशन कार्ड शामिल किए जाएंगे।

नवीन दुकान के आबंटन हेतु विकासखंड में संचालित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां, प्राथमिक कृषि साख समितियां, वन सुरक्षा समितियां, महिला स्व-सहायता समूह, नगर पंचायत तथा अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 02 जून 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पिथौरा में कार्यालयीन समय पर जमा किए जा सकेंगे। 

kgnews

Recent Posts

धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

धमतरी. धमतरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को…

36 minutes ago
देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास. गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा देवास (मप्र) के वारसी नगर क्षेत्र से…

46 minutes ago
पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…

2 hours ago
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…

2 hours ago
CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

3 hours ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

3 hours ago