Home » राजनांदगांव : 1 लाख 5 हजार किसानों के खाते में डाले गए 140 करोड़ 30 लाख

राजनांदगांव : 1 लाख 5 हजार किसानों के खाते में डाले गए 140 करोड़ 30 लाख

26/12/2023

राजनांदगांव पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दो साल के धान बोनस वितरण कार्यक्रम में किसानों को राशि उनके खाते में भेजी गई। इस अवसर पर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम टेड़ेसरा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव एवं अभिषेक सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान बोनस वितरण समारोह से जुड़े। इस दौरान राजनांदगांव जिले में वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 अंतर्गत 1 लाख 5 हजार 480 किसानों को 300 रुपए प्रति क्विंटल धान की दर से 140 करोड़ 30 लाख 93 हजार रुपए का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजना अंतर्गत 34 हितग्राहियों को कुल 19 लाख 94 हजार 540 रुपए के सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का भी आयोजन किया। किसानों को धान बोनस राशि वितरण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमने सरकार बनते ही गरीबों को 18 लाख आवास देने का निर्णय लिया। कई लोगों ने घर के लिए कर्ज लिया, कई अपना घर बना ही नहीं पाए उनके लिए आवास स्वीकृत किया गया। आवास योजना का भी जल्द लक्ष्य पूरा होगा पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने कहा कि प्रदेश के किसान जागरूक हैं, आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के अवसर पर किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 अंतर्गत धान बोनस की राशि का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र की प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य को पूरा करेंगे एवं महतारी वंदन योजना के लिए भी अनुपूरक बजट में भी प्रावधान किया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत शासन द्वारा किसानों के लिए स्थायी कार्य किया गया है।

Leave a comment