Home » राजनांदगांव : 3 श्रेणी की मैराथन जनवरी में 3 लाख रुपए के बाटेंगे इनाम

राजनांदगांव : 3 श्रेणी की मैराथन जनवरी में 3 लाख रुपए के बाटेंगे इनाम

09/12/2023

राजनांदगांव शहरवासियों को फिटनेस की तरफ प्रेरित करने राजनांदगांव रनर्स ग्रुप द्वारा शुरू किए गए मैराथन रेस के अगले आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। संस्कारधानी में यह आयोजन 7 जनवरी 2024 को किया गया है। इसमें तीन श्रेणी में मैराथन रेस कराई जाएगी। इस इवेंट की खास बात यह है कि शहर के साथ ही प्रदेश और देशभर से प्रतिभागी इसमें शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। मैराथन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को 3 लाख रुपए तक के इनाम भी बांटे जाने हैं। मैराथन के आयोजन के संबंध में तैयारी पूरी कर ली गई है।आयोजन को और वृहद बनाने के लिए समिति के सदस्यों ने तैयारी शुरू कर दी है। राजनांदगांव रनर्स ग्रुप द्वारा आयोजित की जाने वाले मैराथन में तीन श्रेणी रखे गए हैं। इनमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की मैराथन रेस शामिल है। तीनों ही मैराथन रेस की शुरुआत शहर के गौरव पथ स्थित गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम से की जाएगी। इसे लेकर तैयारी किए हैं।

Leave a comment