छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 6 सूत्रीय मांग ,काली पट्टी लगा पैदल मार्च करेंगे

राजनांदगांव। जिले के दिव्यांगजन राज्य सरकार के खिलाफ 28 अगस्त को रायपुर में स्वाभिमान पैदल मार्च रैली निकालेंगे। रैली में राजनांदगांव जिले से 100 से ज्यादा संख्या में दिव्यांग शामिल होंगे। दिव्यांग संघ राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष हेमन दास साहू ने बताया छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ ने अपनी 6 सूत्रीय मांग और समस्याओं से शासन-प्रशासन को कई बार अवगत कराया लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। वहीं 8 अगस्त को मुख्यमंत्री से 27 अगस्त तक समाधान का आश्वासन मिला था। मांग पूरी नहीं होने के कारण 6 सूत्रीय मांगों पर 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से काली पट्‌टी लगाकर दिव्यांगजन स्वाभिमान पैदल मार्च निकाली जाएगी। दिव्यांगों के साथ हो रहे अत्याचार, दिव्यांग कोटे में फर्जीवाड़ा, फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने वाले डॉक्टरों के नाम उजाकर कर रायपुर के मरीन ड्राइव से मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च करेंगे। प्रमुख मांगों में फर्जी दिव्यांगों का राज्य मेडिकल बोर्ड से दिव्यांगता का भौतिक परीक्षण कर फर्जी दिव्यांग शासकीय कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग शामिल है। दिव्यांगों को प्रतिमाह 5 हजार रुपए मासिक पेंशन एवं बीपीएल की बाध्यता खत्म करने, वहीं 18 वर्ष से ज्यादा उम्र की अविवाहित एवं विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना में शामिल करने, दिव्यांगों के लिए विशेष भर्ती अभियान चला कर भर्ती निकालने की मांग शामिल है। शासकीय दिव्यांग कर्मियों को पदोन्नति में 4 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग है।

kgnews

Recent Posts

MP के मेधावी छात्रों को बड़ी राहत, मेडिकल की पढ़ाई होगी सस्ती, बढ़ेंगी सीटें भी

MP के मेधावी छात्रों को बड़ी राहत, मेडिकल की पढ़ाई होगी सस्ती, बढ़ेंगी सीटें भी

भोपाल डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत की खबर है।…

1 hour ago
धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

 धार  सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई हुई. इस…

2 hours ago
प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया महिला बाल विकास मंत्री…

2 hours ago
नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना -…

3 hours ago
कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार उर्वरक…

3 hours ago