रायपुर की शहरी सरकार होशियार! रहवासियों की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है

रायपुर। शहर की नगर निगम सरकार लोगों को मूलभूत सुविधा दिलाने के लिए लगातार दावे कर रही है। तमाम दावों के बीच नईदुनिया ने पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से ही सर्वे करके उनके ही विचार और मत से शहर में मिलने वाली सुविधाओं का आंकलन किया है। इनमें पार्षदों के मत को तीन भागों में बांटकर जाना गया कि वे स्ट्रीट लाइट, पेयजल ,सफाई, सड़क, स्वास्थ्य, जिम और पार्क की सुविधा से वे और उनके क्षेत्र की जनता कितनी संतुष्ट है।

पेयजल और सफाई में 40 फीसद और स्ट्रीट लाइट में 30 फीसद ने 10 में से केवल पांच अंक ही दिए हैं। राजधानी के लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए चुनाव लड़कर पार्षद बनने वाले प्रतिनिधियों ने सुविधाओं पर अपना मत जाहिर किया है। शहर में सुविधा मिले इसके लिए 27 जनवरी से ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ कार्यक्रम चलाकर अभियान चलाया जा रहा है। राजधानी के 50 फीसद पार्षदों को शहर के स्वच्छता रैकिंग की जानकारी ही नहीं।

आधे को पता नहीं स्वच्छता रैंकिंग

सर्वे के दौरान नईदुनिया टीम ने नगर निगम के पार्षदों, जन प्रतिनिधियों से स्वच्छता रैंकिंग के बारे में भी जानकारी ली है। इसमें पता चला कि 50 फीसद ऐसे भी हैं, जिन्हें अपने शहर की रैंकिंग ही पता नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, रायपुर स्वच्छता रैंकिंग 2020 के मुताबिक देश में 21वें स्थान पर है। शहर में लोगों के लिए मूलभूत सुविधा के मामले में खुद जनप्रतिनिधियों ने 10 में से पांच या इससे कम भी अंक दिए हैं या है उसके आधार पर आंकड़ें उभरकर सामने आए हैं।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

9 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

9 hours ago