छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंचायती राज और नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन में स्वागत किया

रायपुर, 6 अक्टूबर, 2023नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन, कांकेरनगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन, कांकेरनगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन, कांकेरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पंचायती राज और नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन में स्वागत किया।आज कांकेर में सम्मेलन हो रहा है आप सभी को मालूम है एक समय मे सिर्फ 5 हजार जनप्रतिनिधि होते थे, राजीव गांधी जी ने पंचायती राज को सशक्त बनाने का काम किया।जब से पंचायती राज लागू हुआ है एक तिहाई महिलाओ को भी आरक्षण देने का काम किया गया।छत्तीसगढ़ में पंचायती राज और नगरीय निकाय में महिलाओं को प्राथमिकता दिए हैं। हमारे छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा महिला मतदाता है।पंचायती राज राज को सशक्त करने का काम हमारी सरकार ने की है, हमने सभी जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है।पेसा कानून लागू करने का काम हमने लागू किया है। कई एकड़ से अधिक जमीन को हमने वापस दिलाने का काम किया हैं।लगातर बस्तर में विकास के काम छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हो रहा है, चाहे ऋणमाफी, समर्थन मूल्य में धान खरीदी, वनोपज खरीदी, नरवा गरवा घुरवा बाड़ी, रीपा का विकास से रोजगार के नए रास्ते दे रहे हैं।मिलेट्स को खरीदने की व्यवस्था, इमली से कैंडी बनाने की व्यवस्था हमने किया है।आदिवासी संस्कृति को बचाने और देवगुड़ी बनाने का काम हमने किया है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजीव गांधी जी ने कहा कि यहां दो करोड़ लोग है लेकिन जनप्रतिनिधि केवल 5 हजार हैं। इसलिए पंचायती राज्य का प्रावधान राजीव जी ने किया। उन्होंने 73 वें और 74 वें संशोधन के माध्यम से यह तय किया। साथ ही एक तिहाई महिलाओं को आरक्षण देने की व्यवस्था की गई।जब से पंचायती राज्य लागू हुआ है, महिलाएं मंच में बैठी हैं। पंचायत भी संचालित कर रही हैं और महापौर भी बनी हुई हैं।छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम हमने किया है। मतदाता सूची अभी प्रकाशित हुई है इसमें 57 विधानसभाओं में महिला मतदाता ज्यादा हैं।छत्तीसगढ़ में कोई भेदभाव नहीं होता। बेटे-बेटियों में कोई भेदभाव नहीं होता। महिलाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। पंचायती राज को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है।हम लोग लगातार पंचायती राज्य को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। पेसा कानून को हमने लागू किया है। लोहांडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीन को वापस कराने का काम हमने किया है।छत्तीसगढ़ में तेजी से आदिवासी विकास हो रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि बढ़ाई गई है। 67 लघु वनोपज हम खरीद रहे हैं। दो लाख महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। 300 इंडस्ट्रियल पार्क हमने शुरू किया है। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर हम चल रहे हैं। हमने मिलेट मिशन आरंभ किया है। नथियानवांगांव में 22 प्रकार की खाद्य सामग्री बन रही है। हम लोगों के उत्पाद का सही मूल्य दिला रहे हैं।न्याय के रास्ते पर छत्तीसगढ़ चल रहा है। गोधन न्याय योजना, भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना हमने शुरू की है। हम लोग संस्कृति को बचाने का काम निरंतर कर रहे हैं। बस्तर के लोग हमेशा राष्ट्रप्रेम से भरे रहते हैं। जमशेद जी टाटा प्रदेश में आये यहां पर खदान के लिए, यहां के आदिवासियों ने कहा कि हम सरकार को इसे दे देंगे, निजी हाथों में नहीं देंगे। फिर नेहरू जी ने यहां के लोहे से बीएसपी आरंभ किया।सार्वजनिक उपक्रम देश की संपदा है। इनका निर्माण नेहरू जी ने आरंभ किया। हम निरंतर आम जनता की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान

समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते…

26 minutes ago
भोपाल में महिला अपराध 20% बढ़े, विशेषज्ञ ने बताया- बेटियों को स्मार्टफोन देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

भोपाल में महिला अपराध 20% बढ़े, विशेषज्ञ ने बताया- बेटियों को स्मार्टफोन देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

भोपाल  राजधानी में महिला सुरक्षा के दावों के बीच एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई…

46 minutes ago
MP में UCC विधेयक की तैयारी तेज, मतांतरित आदिवासियों को लेकर समिति कर रही कानूनी मंथन

MP में UCC विधेयक की तैयारी तेज, मतांतरित आदिवासियों को लेकर समिति कर रही कानूनी मंथन

भोपाल  मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे…

51 minutes ago
बेतवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी, भोपाल समेत 3 जिलों में बनेगी साइंटिफिक प्लानिंग

बेतवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी, भोपाल समेत 3 जिलों में बनेगी साइंटिफिक प्लानिंग

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के…

54 minutes ago
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

10 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

11 hours ago