छत्तीसगढ़

कोरिया : हेलमेट व सीटबेल्ट का करें उपयोग: कलेक्टर

जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि मोटर साइकिल व चारपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व शीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें।

लंगेह ने सड़क सुरक्षा सप्ताह समिति की बैठक में कहा कि संभावित ब्लैक स्पॉट, दुर्घटना संभावित सड़क व स्थान का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय मार्ग, मुख्य मार्ग में आवश्यकता अनुसार आदेशात्मक, चेतावनी व सूचनात्मक बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए ताकि आम लोगो को सांकेतिक चित्रों के माध्यम से सावधान रह सके।

लंगेह ने फुटपाथ, पार्किंग सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के साथ स्कूल, कॉलेज व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर यातायात के सम्बंध में जन जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि सभी  थाना, चौकी से ड्रायविंग लायसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु जिला परिवहन अधिकारी को  तत्काल भेजे।

कलेक्टर ने स्कूली बच्चों के सम्बंध में कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए जिले में संचालित स्कूली बसों का नियमित जांच पड़ताल के निर्देश दिए तथा पालको से अपील करते हुए कहा है कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें। वहीं दुर्घटनाओं के शिकार हुए लोगों की तत्काल मदद व चिकित्सा हेतु ट्रामा सेंटर की स्थापना किए जाने की बात कही। 

स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन करने साथ ही ऐसे व्यक्ति जिन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की सहायता की हो उन्हे सम्मानित किए जाने पर बल दिया।

जिलेवासियों से कहा है कि वाहन चलाते समय शराब सहित अन्य नशे की हालत में किसी भी प्रकार के वाहन न चलाएं। कलेक्टर ने आए दिन सड़क दुर्घनाएं होने पर चिंता व दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि वाहन चालकों द्वारा बेहद तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटना होते हैं, इससे जानमाल के नुकसान के साथ परिजनों को भी काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

लंगेह ने जिलेवासियों से यह भी अपील कि है रैली, जुलूस, प्रदर्शन के दौरान एम्बुलेंस, बीमार, बुजुर्गों व स्कूली बच्चों को जरूर जगह दें ताकि किसी को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर ने तीन सवारी, नशे की हालत, बिना हेलमेट, शीट बेल्ट व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही करने के निर्देश यातयात पुलिस व सम्बंधित थाना प्रभारियों को दिए हैं, वहीं अन्य जिलों व राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन जांच करने को भी निर्देश दिए। बता दें प्रदेश में बहुत जल्दी आचार संहिता लग सकती है, ऐसे में अन्य राज्यों से व संदिग्ध वाहन जिले में आने की आशंका बनी होती है। ऐसे वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी प्रभारियों को दिए हैं।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

6 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

7 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

7 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

7 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

7 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

7 hours ago