छत्तीसगढ़

रायपुर: मोवा ओवर ब्रिज बंद, अभी इतने दिनों तक और करना पड़ेगा परेशानियों का सामना

रायपुर: मोवा ओवरब्रिज की मरम्मत करने शुक्रवार की सुबह 9 बजे आवाजाही बंद कर काम चालू किया गया और थोड़ी ही देर में वहां ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त हो गया। मोवा-सड्‌डू की ओर से शहर और पंडरी से विधानसभा की ओर जाने वाले लोग अपनी कार और बाइक लेकर अंडरब्रिज में घुसे और वहीं फंस गए। अंडरब्रिज की चौड़ाई इतनी कम है कि बड़ी मुश्किल से दो कारें एक साथ गुजर सकती हैं। ऐसे में दोनों ओर से जैसे जैसे गाड़ियां घुस रही थीं, वैसे वैसे फंस रही थीं। केवल 400 मीटर का अंडरब्रिज पार करने में एक-एक घंटे लगे। इस दौरान अंडरब्रिज के बाहर मोवा की ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।

एक बार जो फंसा उसे कार तो दूर बाइक भी रिसर्व करने का मौका नहीं मिला, क्योंकि वे इसके पहले कि कुछ समझ पाते उनके पीछे गाड़ियों की कतार लग गईं। दिन भर सैकड़ों लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं। डामर की परत से बढ़ गया था वजन इसलिए उखाड़कर कर रहे डामरीकरण मोवा ओवरब्रिज पर डामर की परत कई बार चढ़ाई जा चुकी है। अभी फिर ओवरब्रिज में गड्‌ढे हो गए हैं। इस वजह से इस पर फिर डामर की परत चढ़ाना जरूरी हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने तकनीकी जांच की तो पता चला कि कई बार डामर की परत चढ़ाने से इसका वजन बढ़ गया है। अब फिर डामर की लेयर चढ़ाने से ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहेगा। इस वजह से मिलिंग मशीन से डामर की परतें उखाड़कर इसकी नए सिरे से डामरीकरण किया जा रहा है। ओवरब्रिज को 3 से 8 तारीख तक बंद कर दिया है।

kgnews

Recent Posts

पशुपालन क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश

पशुपालन क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश

भोपाल  प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा पशुपालकों एवं किसानों को आधुनिक तकनीकों…

15 minutes ago
जनगणना 2027 का प्रथम चरण प्रदेश में सफलतापूर्वक संपन्न

जनगणना 2027 का प्रथम चरण प्रदेश में सफलतापूर्वक संपन्न

भोपाल  मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की…

55 minutes ago
परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

11 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

11 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

11 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

11 hours ago