रायपुर : राज्यपाल सुश्री उइके ने महिला प्रसाधन सह शिशु देखभाल केन्द्र ‘‘पिंक केयर’’ का लोकार्पण किया

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज शास्त्री बाजार और पंडरी कपड़ा मार्केट में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्मित आधुनिक महिला प्रसाधन सह शिशु देखभाल केन्द्र ‘‘पिंक केयर’’ का लोकार्पण किया।

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा कि राजधानी रायपुर में नागरिकों को प्रतिदिन बाजार आना पड़ता है। महिलाओं की जरूरतों को देखते हुए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा भीड़ भरे क्षेत्रों में महिलाओं को पृथक से प्रसाधन एवं शिशु देखभाल के लिए ‘पिंक केयर’ भवन निर्मित किया गया है, यह सराहनीय है। इसके लिए महापौर श्री एजाज ढेबर और नगर निगम आयुक्त श्री सौरव कुमार बधाई के पात्र हैं। रायपुर तेजी से विकास कर रहा है। नगर निगम द्वारा उसके अनुरूप सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

राज्यपाल ने कहा कि पंडरी कपड़ा मार्केट प्रदेश ही नहीं देश के प्रमुख कपड़ा मार्केट में से एक है। इस बाजार में सभी वेरायटी के कपड़े उपलब्ध हो जाते हैं। मेरे परिवार के लोग भी आते हैं तो पंडरी कपड़ा मार्केट जरूर आते हैं। यहां के व्यापारियों द्वारा रायपुर नगर निगम को सुव्यवस्थित करने में जिस प्रकार सहयोग दिया जा रहा है उसके लिए मैं बधाई देती हूं। इस अवसर पर व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने धन्यवाद दिया और राज्यपाल का शाल पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल उनके मध्य पहुंची है, इससे बहुत प्रसन्नता हो रही है।

महापौर श्री ढेबर ने बताया कि प्रथम चरण में रायपुर के सबसे पुराने बाजार एवं थोक कपड़ा व्यवसाय के महत्वपूर्ण केन्द्र पंडरी में पिंक केयर यूनिट शुरू की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि शास्त्री बाजार में लगभग 18.30 लाख रूपए की लागत से तैयार किए गए पिंक केयर सेंटर में चार महिला प्रसाधन कक्ष निर्मित है। इसके अलावा शिशु दुग्धपान के लिए पृथक से कक्ष निर्मित है। महिलाओं की सुविधा हेतु प्रसाधन केन्द्र में सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन व गर्म पानी हेतु गीजर की व्यवस्था की गई है। आगंतुक महिलाओं के लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाए गए हैं। पंडरी कपड़ा मार्केट में लगभग 19.40 लाख रूपए की लागत से निर्मित पिंक केयर सेंटर में पांच महिला प्रसाधन कक्ष निर्मित है। इस केन्द्र पर भी शिशु दुग्धपान के लिए पृथक कक्ष, प्रसाधन हेतु सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन व गर्म पानी के लिए गीजर, एलईडी टीवी लगाए गए हैं। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे, पार्षद श्री अनवर हुसैन तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

6 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

7 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

8 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

8 hours ago