छत्तीसगढ़

रायपुर : सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 15 जनवरी से

रायपुर, 11 जनवरी 2024

प्रदेश में नागरिकों और सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौती के बारें में जागरूक करने के लिये सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 15 जनवरी से 14 फरवरी तक किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, परिवहन, पुलिस विभाग, एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस, स्काउट गाइड्स सहित स्वंयसेवी/समाजसेवी संस्थाओं द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय एवं सहयोग से सड़क उपयोगकर्ताओं, विशेष रूप से वाहन चालकों, विद्यार्थियों का प्रशिक्षण, कार्यशाला, सेमीनार, नेत्र जांच शिविर सहित सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों से आयोजन होगा। लोगों को सड़क सुरक्षा की समस्याओं और समाधान का प्रचार-प्रसार सड़क दुर्घटना में होनें वाली मृत्यु एवं घायलों की संख्या कम करने के उदेश्य से किया जा रहा है।

अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा ने जानकारी दी है कि सड़क सुरक्षा माह 2024 के दौरान जनजागरूकता हेलमेट रैली, सड़क सुरक्षा पर, वाहन चालकों का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण, आंखों की जांच, स्कूल दिवस में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने स्लोगन, निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजना करना, ई-रिक्शा वाहन चालकों का प्रशिक्षण, बस वाहन चालकों का प्रशिक्षण, गणतंत्र दिवस समारोह में सड़क सुरक्षा पर झांकी एवं बैनर पोस्टर फ्लैक्स, एम्बुलेंस ड्रायविंग ट्रेनिंग, वाहनों का फिटनेस, रेडियम स्ट्रीप्स आदि की जांच एवं संधारण, शराब सेवन कर वाहन चालन से नुकसान पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। ग्राम चौपाल में जन जागरूकता, गंभीर सड़क दुर्घटना स्थलों को चिन्हित करना, सड़क सुरक्षा मितानों का प्रशिक्षण, युवाओं के लिये एरोबिक्स जुम्बा के माध्यम से स्वस्थ शरीर रखे प्रोत्साहन स्वरूप टाफी वितरण सहित स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप विविध कार्यक्रम आयोजित होगे। इस संबंध में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों से अनुरोध किया गया है। अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) को भी जिले मे आयोजित कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रेषित करेंगे।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

4 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

4 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

4 hours ago