रायपुर। तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को रौंद दिया। चपेट में आने से 8 गायों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गौ-सेवक मौके पर पहुंच और ट्रेलर चालक विकास सिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिए। जानकारी के अनुसार, घटना धरसीवां थाना क्षेत्र का है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर बिलासपुर से रायपुर आ रही थी। इसी दौरान सांकरा से सिमगा सिक्स लेन पर मवेशियों के झुंड को रौंद दिया। मौके पर ही आठ गायों की मौत हो गई। इधर घटना को लेकर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गौ सेवकों ने ट्रेलर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रेलर चालक बिहार का रहने वाला है। जो बिलासपुर से ट्रेलर को लेकर रायपुर आ रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेलर की रफ्तार तेज थी। जिसके चलते चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे मवेशी हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…