छत्तीसगढ़

CG : बच्चों ने दी माँ दुर्गा के नौ अवतार की मोहक प्रस्तुति

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। देशभर में नवरात्रि का पर्व भक्तिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है । छत्तीसगढ़ का बिलासपुर शहर भी इससे अछूता नहीं है। शहर में दुर्गा पूजा का उत्सव बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहर में चारों ओर माता के पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा को विधि विधान से स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। इस अवसर पर अकर्षक झांकियां भी तैयार की गई हैं। पंजाबी कॉलोनी दयालबंद में भी माता रानी का विशेष पंडाल सजाया गया है जिससे सभी भक्तों में इन दिनों उत्साह के साथ भक्तिमय माहौल बना हुआ है । पूरे श्रद्धा भाव से सुबह शाम माता रानी की आरती एवं पूजा अर्चना की जा रही है। पंजाबी कालोनी लेडीज़ सर्किल की ओर से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

इसमें बच्चों एवं बड़ों के द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जा रही है। इस अवसर पर विशेष तौर पर दुर्गा माता के नौ अवतार के रूप में छोटे-छोटे बच्चों को महिषासुर का वध करने के लिए झांकी तैयार की गई। इस झांकी में नौ दुर्गा के रूप में नारी शक्ति एवं साहस का प्रदर्शन किया गया है । झांकी में शिफत, हरलीन, हर्षी, आशु, मीसा, सुख, बनीत, हब्बी और हरलीन ने माता के नौ रुपों की शानदार प्रस्तुति दी है।पंजाबी कालोनी लेडीज़ सर्किल की दलजीत सलूजा ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा और उनके कई अवतारों की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इन नौ देवियों के प्रत्येक रूप में अपार शक्ति मौजूद है और जब वे सभी मिल जाती हैं, तो वे देवी दुर्गा का रूप धारण कर लेती हैं। नौ देवियों में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री शामिल हैं। इस नवरात्रि में गरबा का विशेष आयोजन भी किया गया है जिसमें सभी बच्चे एवं बड़े उत्साह से भाग रहे हैँ। इस दुर्गोत्सव को सफल बनाने के लिए पंजाबी कॉलोनी स्थित सभी सदस्यों ने अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

3 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

3 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

3 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

4 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

4 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

4 hours ago