विवेकवान नेतृत्व विकास हेतु पंचपरमेश्वर विद्यापीठ द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोगी संगठनों के माध्यम से प्रशिक्षण एवं संदर्भ केंद्र बनाये जा रहे हैं। इस श्रृंखला में 12 जनवरी 2024 को देश के 09 राज्यों में 20 प्रशिक्षण और सन्दर्भ केन्द्रों का एक साथ शुभारम्भ किया गया। महान आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सुकदेव राउत डीईओ एस टी सी राजनांदगांव ने किया और मुख्य वक्ता के रूप में राकेश ठाकुर ने मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित हुये। पंचपरमेश्वर विद्यापीठ, विवेकवान नेतृत्व के विकास हेतु समर्पित संस्थान है। इसके अन्तर्गत समाज और गाँव जीवन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक अध्ययन, प्रशिक्षण, शोध एवं प्रयोगात्मक कार्य किया जाता है। विद्यापीठ द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में तीसरी सरकार अभियान और सहयोगी संगठनों के माध्यम से प्रशिक्षण एवं संदर्भ केंद्र स्थापित किया जा रहा रहा है। इसके अन्तर्गत विवेकवान नेतृत्व विकास हेतु प्रशिक्षण एवं संदर्भ केंद्र में भी एक प्रशिक्षण एवं सन्दर्भ केन्द्र की शुरुआत की गयी है। जिसका संचालन प्रदीप शर्मा समाजसेवी द्वारा किया जायेगा। सामाजिक कार्य और स्व-सरकार के क्षेत्र मे कार्य करने वाले इस केन्द्र के माध्यम से अध्ययन और प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।प्रशिक्षण एवं संदर्भ केंद्र के शुभारम्भ अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये मुख्य वक्ता राकेश ठाकुर ने कहा कि महान आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सुकदेव राउत डीईओ एस टी सी राजनांदगांव ने कहा कि पंचपरमेश्वर विद्यापीठ समाज के लिये सही नेतृत्व का विकास करने के लिये कार्य कर रहा है। यह बहुत ही सराहनीय पहल है। हम सभी को इसका स्वागत और सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। छत्तीसगढ़ के तीसरी सरकार अभियान के समन्वयक विकास कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में परंपरा शिक्षण एवम प्रशिक्षण संस्थान परंपरा ग्रुप ने भी सक्रिय योगदान किया।
Home »








