वैक्सीन पर बढ़ा स्वास्थ्य कर्मियों का भरोसा

कोरोना टीकाकरण को लेकर तमाम तरह की अफवाह के बीच अब कर्मचारियों का वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर डर कम हो गया है। इसी वजह से पहले दिन 60 प्रतिशत ने वैक्सीन लगवाई थी, अब यह आंकड़ा बढ़कर 97 प्रतिशत पहुंच गया है।

सीएमएचओ डा. प्रमोद महाजन ने बताया 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत जिले के छह सेंटरों में की गई थी। पहले दिन 600 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। लेकिन वैक्सीन के संबंध में फैले भ्रम के कारण सिर्फ 359 लोगों ने ही टीका लगावाया। दूसरी बार 18 जनवरी को 580 का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 326 ने वैक्सीन लगाई। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के आगे आने का असर दिया। तीसरी बार 20 जनवरी को 488 का लक्ष्य रखा गया। इसमें 411 लोगों ने टीका लगवाया। यह 84 प्रतिशत था। चौथी बार 73 प्रतिशत रहा। इसी तरह हर दिन वैक्सीनेशन का प्रतिशत बढ़ता गया। वहीं शनिवार को 350 का लक्ष्य रखा गया। इसमें से 340 स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीनेशन करवाई। इसके बाद जिले में वैक्सीन लगवाने वालों का प्रतिशत बढ़कर 97 हो गया। धीरे-धीरे कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम दूर हो रहा है।

10 दिन में पहले चरण का वैक्सीनेशन होगा पूरा

जिला टीकाकरण अधिकारी डा. मनोज सैंमुअल ने बताया अब तक वैक्सीनेश के दौरान किसी भी स्वास्थ्य कर्मी में साइड इफेक्ट नहीं दिखा है। टीका लगने के बाद उस जगह में हल्की दर्द और बुखार आता है। शासन ने पहले चरण के टीकाकरण को 10 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए मंगलवार के बाद वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ाए जाएंगे। वहीं दूसरे चरण के लिए 22 हजार 320 डोज वैक्सीन पहंुच चुकी है।

4103 स्वास्थ्य कर्मचारियों को लग चुका है टीका

विभागीय आंकड़ांे के मुताबिक अब तक 4103 कर्मचारियों को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं, सोमवार को वैक्सीनेशन का 10वां दिन है। केंद्र में 400 कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वास्थ्य कर्मियों में वैक्सीनेशन को लेकर डर खत्म हो गया है। जल्द ही पहले चरण का टीकाकरण पूरा हो जाएगा। इसके बाद दूसरा डोज भी लगना शुरू हो जाएगा।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

5 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

5 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

6 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

6 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

6 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

6 hours ago