दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। दुल्हन शादी के दो दिन बाद ही अपने पति को 85 हजार रुपये का चूना लगाकर रफूचक्कर हो गई। ठगी की घटना के बाद पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि मामला मडियादो थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव का है। पीड़ित पति कनई यादव ने पुलिस में लिखित शिकायती आवेदन दिया है, जिसमें बताया है कि उसकी शादी की बात बनोली निवासी मन्नू यादव के माध्यम से महोबा उत्तरप्रदेश में हुई थी। 17 जून को दुल्हन अपनी बहन, बहनोई और एक अन्य व्यक्ति के साथ कनकपुरा उसके घर आई थी और पत्नि की तरह रहने लगी थी। कार्यक्रम में बाद में करने की बात हुई थी। साथ आए युवक ने अपना नाम मराज बताया था। चारों लोग मेरे घर पर रुके थे। बाद में वे दुल्हन को छोड़कर चले गए। 19 जून को मेरे मोबाइल पर फोन आया कि दुल्हन ज्योति की भतीजी ने जहर गटक लिया है। उसे छतरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसलिए घर आ जाओ। घर के लोग तैयारी कर रहे थे तभी दो लोग बाइक लेकर आए और दुल्हन को जल्दी-जल्दी अपने साथ ले गए, लेकिन अब दुल्हन का कोई पता नहीं है।
दोनों तरफ से की थी शादी
पीड़ित कनई यादव ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के माध्यम से मराज रामराज सोनिकया और ज्योति से जुड़ा था। मराज और दुल्हन ज्योति के जीजा ने बताया था कि ज्योति के पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है इसलिए ज्योति की विदा करना चाहते हैं, लेकिन ज्योति के परिवार की हालत ठीक नहीं है। इसलिए तुम्हें दोनों तरफ का खर्च उठाना होगा। इस बात को लेकर ज्योति के जीजा, बहन और रामराज मराज ने 85 हजार रुपये 18 जून को लिए थे। यह रुपये पीड़ित ने गांव में कुछ लोगों से उधार लेकर दिए थे।
गहने उतार लिए थे
पीड़ित कनई यादव ने बताया कि दुल्हन को मेरी मां के द्वारा मंगलसूत्र, पायल, झुमका आदि दिए गए थे जो ज्योति पहने हुए थी। उसे लेने आए युवकों पर संदेह होने के चलते जाते समय उसने गहने उतार लिए थे जिसके कारण गहने बच गए। इसके अलावा दुल्हन को लेने आए दोनों युवक घर न आकर रोड पर खड़े थे। यह संदेह होने पर मेरे भांजे भुजवल द्वारा बाइक सवार युवकों की फोटो ले ली गई थी। मडियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने बताया कि इस संबंध में कनई यादव ने आवेदन दिया है। जांच कर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
खंडवा मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…
इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…