रविवार की तड़के सुबह दो ट्रेलर की सीधी टक्कर में दोनों ट्रेलर चालक की मौत हो गई।
पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली बिलासपुर मुख्य मार्ग पर पाली बुडबुड खदान गेट के समीप आज तड़के सुबह दो ट्रेलर में सीधी टक्कर हो गई। जिससे ट्रेलर के दोनों चालक केबिन में ही फंस गए।
आनन- फानन में पाली पुलिस को सूचना दी गई। टक्कर इतनी भीषण थी की चालक केबिन में ही फंस गए, जिन्हे बड़ी मुश्किल से केबिन को काटकर बाहर निकलना पड़ा, हालाकि इस भीषण हादसे में दोनो चालकों की सांसे थम चुकी थी।
ट्रेलर क्रमांक सीजी 14 डी 1474 और सीजी 10 बीएच 6783 के बीच टक्कर हुई है। कटघोरा से पाली और बिलासपुर फोर लेन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। कुछ स्थानों पर अभी भी काम चल रहा है ऐसे में एक ही दिशा में आवाजाही की वजह से यह हादसा हुआ है।
खंडवा मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…
इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…