सचिन पायलट की PC : कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा, बोले- किसानों की मदद नहीं कर रही सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने मंगलवार को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। पार्टी के नेताओं में अंदरूनी मतभेद पर उन्होंने कहा कि, हमारे सभी नेता एकजुट हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। पायलट ने कहा- जिन मुद्दों पर BJP ने वोट मांगे, उस पर विफल रही है। सिर्फ डेढ़ साल में ही सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। इसीलिए कभी प्रधानमंत्री, कभी गृहमंत्री को लाना पड़ता है।

सचिन पायलट ने प्रदेश में खाद की समस्या को लेकर कहा- आज सबसे बड़ी समस्या ये है कि, डीएपी खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। सरकार किसानों को कोई मदद नहीं कर पा रही है। भाजपा किसानों की तरफ से मुंह फेर चुकी है। पहली बार ऐसा हुआ कि एसपी ऑफिस में आग लगा हो, राजधानी में पिछले डेढ़ साल में 6 बार गोलियां चल चुकी है।

सचिन पायलट प्रदेश ने कहा- कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। हमारी सरकार की 17 योजनाओं को बंद कर दिया। युवाओं को आज रोजगार नहीं मिल पा रहा है। भाजपा को कांग्रेस के मजबूत होने से सबसे बड़ा भय है। हमारे नेताओं पर केस कर कमजोर करने की कोशिश हो रही है। वक्त एक जैसा नहीं रहता, इतिहास में कभी नहीं हुआ किसी पार्टी का दफ्तर सीज हुआ हो।

पायलट ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा- दिल्ली से जो सीख भाजपा नेताओं को मिली उसे आगे बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। 7 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आएंगे, साइंस कॉलेज मैदान में सभा आयोजित की जाएगी। किसान, जवान, संविधान सभा को खड़गे संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेताओं के बीच मनमुटाव की खबरों के बीच सचिन पायलट ने कहा- कोई लाख कोशिश करे ये दिखाने की हम सब जो यहां बैठे हैं उनमें मतभेद है तो इसको भूल जाएं, हम सब एकजुट होकर काम करते आये हैं, आगे भी करेंगे।

Raman dwivedi

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

9 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

9 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

9 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

10 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

10 hours ago