सेंट्रल लाइब्रेरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन विभाग ने 18 सेंट्रल लाइब्रेरीज के लिए 114 करोड़ की मंजूरी दी है। जिसके तहत दूरस्थ शहरों में जैसे सुकमा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, बैंकुठपुर, चिरमिरी में लाइब्रेरी खुलेगी। 17 नगरीय निकायों में सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन बनेंगे। इससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अच्छा माहौल मिलेगा।
नगरीय प्रशासकीय विभाग ने कुल 17 नगरीय निकायों में सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन के निर्माण के लिए 114 करोड़ 50 लाख 77 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें कई दूरस्थ अंचलों के शहर शामिल हैं। इससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अच्छा माहौल मिलेगा। इसके साथ ही उच्च शिक्षा के लिए अच्छी पुस्तकें भी मिलेंगी।
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासकीय विभाग ने मंत्रालय से विभागीय संचालक को सेंट्रल लाइब्रेरीज के लिए राशि की मंजूरी के संबंध में सोमवार को परिपत्र जारी किया है। माना जा रहा है कि 18 नए सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन प्रदेश के हर वर्ग के युवाओं के करियर निर्माण में काफी सहायक होंगी।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…