समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर कलेक्टर श्री मौर्य ने दी बधाई समय सीमा की बैठक में

विभागीय समन्वय से शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने दिया जोर

जिले के ऐसे सभी भवन, जो ग्राम पंचायत के अधीन आते हैं और पुराने एवं जर्जर हो चुके हैं, उन भवनांे को ढहाने के लिए ग्राम पंचायत से एक प्रस्ताव पारित कराना होगा। सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एक समिति गठित करेंगे, उक्त समिति में अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग आदि के तकनीकी व्यक्ति रहेंगे, जो जर्जर भवनों की जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे। इस आधार पर उन सभी भवनों को ढहाया जाएगा। कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने आज समय सीमा की बैठक लेकर उक्त निर्देश सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत को दिए। सुबह 11 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में यह बैठक रखी गई थी।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में कोरोना टीकाकरण की जानकारी भी ली। इस मौके पर डॉ बी.के.साहू ने बताया कि अब तक 65ः स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग चुका है। कलेक्टर ने इस मौके पर उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं को एवियन इन्फ्लूएंजा (एच 5 एन 1) पर सतत निगाह रखने और आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। आज की समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर एक लाख नौ हजार 174 पंजीकृत किसानों से चार लाख 27 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी सफलतापूर्वक करने पर इस कार्य में संलग्न सभी विभाग, धान खरीदी के नोडल अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने समितियों से धान उठाव की समीक्षा की। बताया गया कि अब तक 48: (दो लाख सात हजार मीट्रिक टन) धान का उठाव मिलर्स ने कर लिया है।
बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन चौपाल, कलेक्टर जन चौपाल, समय सीमा, प्रभारी मंत्री कार्यालय तथा उच्च कार्यालय से मिले पत्रों की समीक्षा कर समय सीमा में उन्हें गुणवत्तापूर्वक निराकृत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विभागीय समन्वय से शासन की महत्ती योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी कलेक्टर ने जोर दिया। बैठक में वन मंडलाधिकारी श्रीमती सतोविषा समाजदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मयंक चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे तथा स्वान की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारी बैठक से जुड़े रहे।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

8 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

9 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

9 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

9 hours ago