साँईखेड़ा में दिव्यांग विद्यार्थियों का चिकित्सा मूल्यांकन शिविर आयोजित ,130 बच्चों का चिकित्सको ने किया परीक्षण

साँईखेड़ा
बीते बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विकासखंड साईंखेड़ा के सीएम राईज विद्यालय में कक्षा पहली से आठवीं तक के दिव्यांग छात्र छात्राओं हेतु विकासखंड स्तरीय चिकित्सकीय मूल्यांकन एवं उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन बीआरसी गिरीश पटैल के नेतृत्व में किया गया। इस शिविर में भाजपा मंडल साईंखेड़ा अध्यक्ष कीरत पटैल , जितेंद्र पटैल , सीएम राईज प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा, एपीसी अंजू शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक ,मनीराम मेहरा, पवन राजौरिया, मनीष शंकर तिवारी, ने दिव्यांग छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को संबोधित किया।

शिविर में भोपाल एवं नरसिंहपुर से आगन्तुक चिकित्सकों की टीम एवं एलमिको जबलपुर समिति के चिकित्सकों द्वारा 130 दिव्यांग छात्र-छात्राओं की जांच उपरांत प्रमाण पत्र बनाने एवं उपकरण चिन्हांकन हेतु 46 दिव्यांग छात्रों के नाम चिन्हित किए। शिविर में एमआर किट हेतु 13, दृष्टिबाधित बच्चों हेतु 2 लो विजन किट का चिन्हांकन किया गया। इस शिविर में कक्षा पहली से आठवीं में अध्ययनरत दिव्यांग छात्रों का परीक्षण अस्थिबाधित, आंख, कान, नाक, गला एवं मानसिक रोग विशेषज्ञों द्वारा किया गया। जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर की एपीसी अंजू शर्मा एव प्रशासनिक अधिकारी डीडीआरसी डॉ राजेंद्र सोनी ने दिव्यांग छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं एवं उपकरणों के उपयोग से सभी अभिभावकों को परिचित कराया। शिविर में बीएसी संदीप स्थापक ने साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न ग्रामों के दिव्यांग छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं के बारे में चर्चा की।

शिविर के कार्यक्रम का संचालन बीएसी पवन राजौरिया ने किया। शिविर में आये दिव्यांग बच्चों को भत्ता एवं भोजन के पैकिट प्रदान किए गए।इस शिविर के सफल आयोजन में डॉ दीपक कुमार, गौरव कुमार, प्रणेश मिश्रा, अंशु शुक्ला, कुलदीप पांडे, एमआईएस कोऑर्डिनेटर वेदप्रकाश राजपूत, एमआरसी संजय सिंह, विनोद पाटिल,प्रभारी एमआरसी प्रभात रूसिया, जन शिक्षक प्रशांत राय,प्रमोद पठारिया, नेपाल झारिया,सुरेन्द्र राजपूत, देवी सिंह कीर, प्रदीप मालवीय, अपसार खान, बनवारीलाल नागवंशी, सिराज अहमद सिद्दिकी, मधुसूदन पटैल, अनिल शर्मा , घनश्याम राजपूत, कृष्णपाल लोधी इत्यादि की सक्रिय उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि शिविर का आयोजन जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन एवं डीपीसी आर पी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में किया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

44 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

9 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

10 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

10 hours ago