‘इच्छाओं और आवश्यकताओं में अंतर समझना होगा’

  • कोलार के सिंगापुर सिटी में संगीतमय शिवपुराण का आयोजन
  • आचार्य श्री यश शर्मा ने बताई शिवपुराण की महिमा

 भोपाल
आचार्य श्री यश शर्मा का कहना है कि शिव पुराण में ऐसी कई  शिक्षाएं दी गई हैं, जिनका यदि कोई पालन करे, तो अनेक समस्याओं से बच सकता है। शिव पुराण में बताया गया है कि व्यक्ति को अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखना चाहिये और इन्द्रियों को वश में करने की कोशिश करनी चाहिये। व्यक्ति को इच्छाओं और आवश्यकताओं में अंतर समझना चाहिये और उन इच्छाओं का त्याग कर देना चाहिये, जिससे चरित्र की हानि होती है।

 आचार्य श्री यश शर्मा  कोलार के सिंगापुर सिटी अपार्टमेंट में आयोजित संगीतमय शिवपुराण कार्यक्रम के दौरान शिवपुराण की महिमा पर प्रकाश डाल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोह-माया में पड़कर इंसान अपने उद्देश्यों को कभी प्राप्त नहीं कर सकता, इसलिये व्यक्ति को मोह-माया के वशीभूत होकर नहीं रहना चाहिये। मोह और माया के बंधनों से व्यक्ति जब आजाद हो जाता है, तो उसे परम ज्ञान की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा किअपने चरित्र पर नियंत्रण रखने की भी शिव पुराण में सीख दी जाती है। साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि मनुष्य को मन वाणी और कर्मों से किसी को भी आहत नहीं करना चाहिये।

उन्होंने कहा  कि शिव पुराण में सत्य बोलना और सत्य का साथ देने की सीख भी मिलती है। शिव पुराण के अनुसार जब माता पार्वती भगवान शिव से पूछती हैं कि सबसे बड़ा धर्म क्या है, तो भगवान शिव कहते हैं सत्य का साथ देना ही सबसे बड़ा धर्म है अर्थात व्यक्ति को कभी भी असत्य के मार्ग पर नहीं चलना चाहिये। जो भी व्यक्ति आजीवन सत्य के मार्ग पर चलता है, भगवान शिव उसे उन्नति अवश्य प्रदान करते हैं। जो भी व्यक्ति भगवान शिव की कृपा प्राप्त करना चाहता है और जीवन से दुख-दरिद्रता को दूर करना चाहता है, उसे शिव पुराण का पाठ अवश्य करना चाहिये। इस पुराण का पाठ करना आपको मानसिक और शारीरिक शांति प्रदान करता है।

 सिंगापुर सिटी, कोलार रोड अपार्टमेंट की सोसाइटी के प्रेजिडेंट श्री प्रदीप रघुवंशी बताया कि सोसाइटी प्राँगण  में  संगीतमय शिवपुराण कार्यक्रम का प्रारंभ 28 जुलाई को हुआ था।  इसका समापन  3 अगस्त को होगा। आयोजन में  श्रीमती रितु रघुवंशी , संतोषी शालवार , काजल दास , उषा शर्मा, निशा निर्मलकर और  श्रीकरण  सिंह राजपूत ने सहयोग प्रदान किया | कार्यक्रम में सोसाइटी के समस्त परिवार एवं अन्य सोसाइटी के भक्तगण भी रोज शाम 4 बजे से शाम  7 बजे तक सम्मिलित होकर कथा का श्रवन कर रहे हैं |

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

40 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

9 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

10 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

10 hours ago