अवर्गीकृत

साइकिल चलाने से पहले कभी न करें ये 4 चीजें, फायदे की जगह होगा नुकसान

साइकिल चलाना एक बहुत अच्छी फिजिकल एक्टीविटी है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इससे आप फिट रहते हैं, आपकी टांगे और पूरी बॉडी टोन्ड रहती है, वजन नियंत्रित रहता है और आपका स्टेमिना भी बढ़ता हैं। लेकिन साइकिल चलाने से पहले आपको कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना होता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स दे रहे हैं जिन्हें आपको साइकिल चलाने से पहले ध्यान रखनी चाहिए।
गियर सेट न करें

कुछ लोग अपने साइकिल राइड को आसान और मजेदार बनाने के लिए पहले ही गियर सेट कर देते हैं, जो कभी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे चोट लगने और साइकिल से गिरने की संभावना अधिक होती है। निर्धारित क्षमता से अधिक अपने शरीर और मांसपेशियों को एक्सरसाइज करना सही नहीं है। अपने शरीर की क्षमता के अनुसार केवल एक सीमित समय के लिए ही एक्सरसाइज करें।

स्ट्रेचिंग अवॉइड करें

आमतौर पर किसी भी फिजिकल एक्टीविटी से पहले स्ट्रेचिंग करने की सलाह दी जाती है, लेकिन साइकिल चलाने से पहले ऐसा न करें। क्योंकि कुछ अध्ययनों के अनुसार साइकिल चलाने से ठीक पहले स्ट्रेचिंग करने से आपकी मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे आपको मांसपेशियों में खिंचाव होने का खतरा होता है। आप साइकिल चलाने से कम से कम 10 से 20 मिनट पहले स्ट्रेचिंग सकते हैं।

फैटी फूड न लें

साइकिल चलाने से पहले आपको ऐसे भोजन के सेवन से बचना चाहिए जिनमें फैट की मात्रा ज्यादा हो। क्योंकि इससे आलस्य बढ़ता है और एनर्जी में कमी आती है। साथ ही फैट वाले फूड आपकी आंत में अधिक समय तक रहते हैं जो आपकी साइकिल स्पीड को प्रभावित कर सकते हैं।

ज्यादा पानी पीने से बचें

साइकिल चलाने से पहले ज्यादा मात्रा में पानी नहीं पीना चाहिए। हाइड्रेशन महत्वपूर्ण है लेकिन साइकिल चलाने से पहले ज्यादा नहीं। कुछ लोग साइकिल चलाने से पहले एक या दो गिलास पानी पी लेते हैं, जो अच्छा नहीं है। आपका लिवर एक बार में केवल सीमित मात्रा में पानी को ही प्रोसेस कर पाता है। इसलिए ज्यादा पानी पीने से बचें। अधिक पानी पीने से आपको हर दो मिनट में पेशाब आएगी और इससे आपको पेट में दर्द और मतली की शिकायत भी हो सकती है। यदि आप पानी पीना चाहते हैं तो आधा ग्लास से ज्यादा न पीएं। जबकि साइकिल चलाने के दौरान, पानी के कुछ घूंट आप पी सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

2 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

2 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

2 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

3 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

3 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

3 hours ago