CG : 40 करोड़ की सड़क योजना अटकी, कोतबा-बागबहार मार्ग बना ‘मौत का रास्ता’ …

कोतबा । जशपुर जिले में कोतबा से बागबहार को जोड़ने वाला 13 किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। करीब 40 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के नौ महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं होने से पहली ही बारिश में सड़क जगह-जगह गड्ढों और दलदल में तब्दील हो गई है। हजारों ग्रामीण, स्कूली बच्चे और मरीज जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं।

यह सड़क कोतबा नगर को बागबहार, जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। इसी मार्ग से यात्री बसों, मालवाहक वाहनों और ओडिशा-झारखंड की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन होता है। लेकिन खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। सड़क पर डाली गई मिट्टी और घटिया गिट्टी पहली बारिश में बह गई, जिससे स्थिति और खराब हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि पहले निर्माण में देरी के लिए ईंधन की कीमतों को कारण बताया गया, लेकिन अब भी काम शुरू नहीं किया जा रहा है। मामले में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ संतोष पैंकरा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।

पत्थलगांव एसडीएम ऋतुराज बिसेन ने सड़क की खराब स्थिति को स्वीकार करते हुए कहा कि आगामी टीएल बैठक में इस मुद्दे को कलेक्टर रोहित व्यास के समक्ष रखा जाएगा और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

सड़क की बदहाली को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं जशपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर कोतबा से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया तक पदयात्रा सत्याग्रह करने की घोषणा की है।

करीब 40 करोड़ रुपये की इस परियोजना में देरी को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर काम शुरू नहीं हुआ तो योजना सरकारी फाइलों तक सीमित रह जाएगी और आम जनता को बदहाल सड़क से जूझना पड़ेगा।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज

मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज

भोपाल मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालययों में छात्रसंघ चुनावों की प्रासंगिकता और उनका महत्व आज…

27 minutes ago
रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच

रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच

रायपुर. राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट विशेष अभियान चला…

34 minutes ago
सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला रुकवाने पर बड़ा एक्शन, टीकमगढ़ एसपी हटाए गए

सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला रुकवाने पर बड़ा एक्शन, टीकमगढ़ एसपी हटाए गए

टीकमगढ़. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीते शुक्रवार को आधिकारिक दौरे के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा…

44 minutes ago
रायपुर में 149 बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर नोटिस

रायपुर में 149 बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर नोटिस

रायपुर. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149 बस…

2 hours ago
MP कैबिनेट ने UCC को दी मंजूरी, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासियों को रखा बाहर

MP कैबिनेट ने UCC को दी मंजूरी, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासियों को रखा बाहर

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल से सटे जगदीशपुर में रविवार को…

2 hours ago
सोशल मीडिया की गुहार पर गांव पहुंची बाल चौपाल, बच्चों को मिले अधिकारों के सबक

सोशल मीडिया की गुहार पर गांव पहुंची बाल चौपाल, बच्चों को मिले अधिकारों के सबक

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा द्वारा ग्राम बोहरडीह,…

2 hours ago