छत्तीसगढ़

सुकमा :आजादी के बाद पहली बार एल्मागुण्डा पहुंची बिजली, रौशन हुआ गांव

दशकों बाद अतिसंवेनशील क्षेत्र ग्राम एल्मागुण्डा में अंधेरों की घटा अब छटने लगा है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ग्राम एल्मागुण्डा में शासन-प्रशासन के सहयोग से विद्युतिकरण पूर्ण हुआ। दशकों बाद ग्राम में बिजली की रोशनी पाकर वासिदों के चेहरे पर मुस्कान की घटा छायी है। एल्मागुण्डा विकासखण्ड कोंटा में स्थित एक ग्राम है।

आजादी के 76 साल बाद ग्राम एल्मागुण्डा में विद्युतिकरण होने से ग्रामीणों के घरों में वर्षों बाद बिजली पहुंची है। गांव में बिजली की रोशनी की जगमगाहट से ग्रामीणों के चेहरे में खुशी का माहौल बना हुआ है। अब ग्रामीणों के बच्चें को पढ़ाई के लिए बेहतर रोशनी मिली है। वहीं ग्रामीणों को बिजली की रोशनी से रात में भी दिन जैसा वातावतरण महसूस करने लगे है। दशकों से अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों को ग्राम में रोशनी पहुंचने से ग्रामीणों ने शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

सुकमा के ग्रामों में सीआरपीएफ जवानों के कैम्प स्थापित होने से सिर्फ असामाजिक से राहत के साथ ही विकासात्मक कार्य को भी गति मिली है। पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ (ऑप्स) सुकमा अरविंद राय, कलेक्टर हरिस एस. पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के सतत् प्रयासों से छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण विभाग ग्राम एल्मागुण्डा में 14 अगस्त को बिजली पहुंचाई है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम एल्मागुण्डा में असमाजिक तत्वों के हिंसात्मक कृत्यों के कारण बिजली की सुविधा ग्राम में नहीं पहुंच पाई थी। जिससे कारण ग्रामीण अंधकारमय जीवन यापन करने को मजबूर थे। ग्रामवासियों की बैठक लेकर जिला पुलिस ने विकास कार्यों में सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ग्राम तोंण्डामरका में छः माह पूर्व नवीन कैम्प स्थापित करने से क्षेत्र के विकास कार्य को गति मिली। जिससे 14 अगस्त को ग्राम एल्मागुण्डा में बिजली पहुंचाई गई

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5,017 करोड़ रुपये की उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का करेंगे भूमि पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5,017 करोड़ रुपये की उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का करेंगे भूमि पूजन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के सड़क अधोसंरचना विकास में…

20 minutes ago
लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी – अरुण साव

लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी – अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज लोक निर्माण विभाग के…

30 minutes ago
डॉ. रमन सिंह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- चुनाव में अभी ढाई साल बाकी, संगठन मजबूत करने पर दें जोर

डॉ. रमन सिंह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- चुनाव में अभी ढाई साल बाकी, संगठन मजबूत करने पर दें जोर

कवर्धा. भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं…

40 minutes ago
कृषि और कृषक कल्याण है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

कृषि और कृषक कल्याण है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई…

45 minutes ago
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत फिलहाल बरकरार, अब इस दिन होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत फिलहाल बरकरार, अब इस दिन होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

इंदौर  इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हुई हत्या के मामले…

48 minutes ago
सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में…

50 minutes ago