सप्त ऋषियों की नई मूर्तियां महाकाल महालोक में की गई पुनर्स्थापित

उज्जैन

 ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र श्री महाकाल महालोक में सप्त ऋषियों की नई मूर्तियां पुनर्स्थापित कर दी गई हैं। फिलहाल इन्हें कपड़े से ढंका गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इनका जल्द ही अनावरण कराए जाने की संभावना है।

मालूम हो कि इसी वर्ष 28 मई को तेज हवा चलने पर महाकाल महालोक में स्थापित फाइबर रेनफोर्स प्लास्टिक (एफआरपी) से निर्मित सप्त ऋषियों की मूर्तियां गिरकर खंड़‍ित हो गई थीं। खंडित मूर्तियों को देख श्रद्धालुओं की आस्था आहत हुई थी। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार और निर्माण एजेंसी उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

जनभावनों को ध्यान में रख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर नई मूर्तियों की पुनर्स्थापना के आदेश हुए। मूर्तियां गारंटी अवधि में होने से स्मार्ट सिटी कंपनी से अनुबंधित ठेकेदार एमपी बाबरिया ने नई मूर्तियों का निर्माण मुंबई में कराया और सोमवार रात पुनर्स्थापित करवा दिया।
दावा है कि इस बार बनाई मूर्तियां पहले से अधिक मजबूत हैं। इनकी स्थापना के लिए फाउंडेशन वर्क भी किया है। अब जल्द ही मुख्यमंत्री के हाथों इनका अनावरण कराने का दावा है।

श्री महाकाल महालोक योजना : दूसरे चरण के सभी कार्यों का लोकार्पण सितंबर में मुश्किल

ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र में आकार ले रही ‘श्री महाकाल महालोक योजना- 2’ के समस्त कार्यों का लोकार्पण इसी वर्ष सितंबर माह में होने की बात पिछले माह कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कही थी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरी ताकत के साथ एंट्री मार दी है. मानसून…

26 minutes ago
दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया  दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है, लेकिन राजनीतिक दलों की…

29 minutes ago
RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

11 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

11 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

12 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

13 hours ago