छत्तीसगढ़

होमगार्ड विभाग में महिला एवं पुरुष नगर सैनिकों की लिखित परीक्षा 22 जून को

व्यापम द्वारा  किए जाएंगे चार जिलों में परीक्षा आयोजित

अम्बिकापुर, होमगार्ड विभाग द्वारा 1715 महिला नगर सैनिकों (छात्रावास ड्यूटी) तथा 500 नगर सैनिकों (जनरल ड्यूटी) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 22 जून 2025 को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा राज्य के चार जिलों रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर में संपादित होगी।
    होमगार्ड विभाग में 1715 महिला नगर सैनिकों (छात्रावास ड्यूटी) तथा 500 नगर सैनिकों (जनरल ड्यूटी) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वर्ष 2024 में शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा चार संभागीय केंद्रों में रायपुर बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर में आयोजित की गई थी। जिसमें पात्र 20,137 अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। चयनित सभी अभ्यर्थियों की सूची विभागीय वेबसाइट  https://firenoc.cg.gov.in/ पर उपलब्ध है। चयनित सभी अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/      लिंक में जाकर पंजीयन करना अनिवार्य होगा। विभाग द्वारा आवंटित एप्लीकेशन आईडी एवं जन्म तिथि डालकर अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर लिखित परीक्षा हेतु आवेदन करेंगे। व्यापम द्वारा पंजीयन नंबर पर ही लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। जिन पात्र अभ्यर्थी द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट में जाकर पंजीयन एवं आवेदन सबमिट नहीं किया जाएगा वे अभ्यर्थी लिखित परीक्षा से वंचित होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं की होगी तथा इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं होंगे। अभ्यर्थी द्वारा होमगार्ड विभाग के वेबसाइट पर पूर्व में जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्र में किसी भी तरह का सुधार या संशोधन किए जाने की अनुमति नहीं होगी। व्यापम की वेबसाइट पर आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक सबमिट करना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा कार्यक्रम व्यापम वेबसाइट पर पंजीयन उपरांत ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की प्रारंभिक तिथि 16 अप्रैल 2025 है। व्यापम वेबसाइट पर पंजीयन उपरांत ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 30 मई 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा तिथि 22 जून 2025, परीक्षा का समय पूर्वाहन 2 घंटे की होगी। प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 13 जून 2025 को एवं परीक्षा केंद्र रायपुर, बिलासपुर जगदलपुर एवं अंबिकापुर में परीक्षा आयोजित होंगे।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

2 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

2 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

2 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

3 hours ago