छत्तीसगढ़

अंडर-15 वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में अब्दुल्लाह ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता

भोपाल/रायपुर: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) प्रशिक्षण केंद्र (STC), रायपुर के प्रतिभाशाली मिड-ब्लॉकर अब्दुल्लाह ने अंडर-15 वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता 4 से 13 दिसंबर 2025 तक शांगलुओ, चीन में आयोजित हुई। यह प्रशिक्षण केंद्र भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र भोपाल के अंतर्गत संचालित है।

पिछले दो वर्षों से एसटीसी रायपुर में आवासीय प्रशिक्षण ले रहे अब्दुल्लाह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इससे पूर्व जुलाई 2025 में वे थाईलैंड में आयोजित अंडर-16 एशियाई वॉलीबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के प्रमुख सदस्य रहे।

साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले अब्दुलला, एक वेल्डर मोहम्मद राजू के पुत्र हैँ.
अब्दुल्लाह ने वॉलीबॉल खेल की शुरुआत अपने जन्म स्थान मन्दौर से की, जो प्रयागराज के समीप स्थित एक छोटा सा गाँव है और अपनी सशक्त वॉलीबॉल संस्कृति के लिए जाना जाता है। वर्ष 2023 में अब्दुल्ला का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र, रायपुर में हुआ, जहाँ संरचित प्रशिक्षण एवं निरंतर सहयोग ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाया।
हालिया उपलब्धियों के उपरांत अब्दुल्लाह का चयन अंडर-17 विश्व वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया है, जो वर्ष 2026 में थाईलैंड में आयोजित होगी। केंद्रित तैयारी और टीम के सामूहिक प्रयास से वे भारत को बेहतर प्रदर्शन दिलाने और स्वर्ण पदक की प्रतिस्पर्धा में शामिल होने का लक्ष्य रखते हैं।

kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

3 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

4 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

4 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

4 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

4 hours ago