छत्तीसगढ़

अंबिकापुर : पिकअप से टकराकर पलटी बस, चालक की हुई मौत, एक गंभीर रूप से हुआ घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 में बीती रात उदयपुर के पास दावा में तेज रफ्तार बस और पिकअप की भिड़ंत हो गई। पिकअप से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में पिकअप के चालक की मौके पर मौत हो गई एवं पिकअप सवार दिलीप बिल्डकॉन के कर्मी को गंभीर चोटें आई हैं। बस में सवार यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद बस का चालक बस छोड़़कर फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 में स्थित दावा के पास बीती रात करीब डेढ़ बजे दिलीप बिल्डकॉन की पिकअप लखनपुर से शिवनगर की ओर जा रही थी। पिकअप को रायपुर से अंबिकापुर आ रही नवीन बस ने अनियंत्रित होकर सीधे टक्कर मार दी और टक्कर के बाद बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और पलट गई। हादसे में पिकअप चालक सौरभ (22) निवासी ग्राम नारायणपुर, श्रीनगर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पिकअप सवार डीबी कंपनी के सुपरवाजर केशव गुप्ता पिता रमेश गुप्ता (22) ग्राम नवानगर गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार यात्रियों को भी चोटें आई।

kgnews

Recent Posts

आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

रायपुर      ऑटोमेटेड फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम एक उन्नत तकनीक है जो जंगलों में…

32 minutes ago
माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

रायपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन –…

42 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री …

1 hour ago
गैर-मुस्लिम महिला से निकाह पर नए नियम, वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर मौलाना पर कार्रवाई संभव

गैर-मुस्लिम महिला से निकाह पर नए नियम, वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर मौलाना पर कार्रवाई संभव

रायपुर. छत्तीसगढ़ में फर्जी निकाह रोकने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने नए नियम बनाए हैं. गैर…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 8 जुलाई को धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र…

1 hour ago
एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री…

1 hour ago