जिले के चन्दोरा थाना क्षेत्र में भालू के हमले से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक भरथरी राम (60) ग्राम चिकनी का रहने वाला था। मंगलवार की शाम वह नए घर में मवेशियों को बांध रहा था। उसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया था। मेडिकल कालेज अस्पताल में बुजुर्ग की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार चिकनी क्षेत्र में कुछ दिनों से एक भालू विचरण कर रहा है। मंगलवार की शाम को वह बस्ती के नजदीक आ गया था। शाम लगभग छह बजे भरथरी राम अपने नए घर के पास मवेशी बांध रहा था। उसी दौरान अचानक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में ही वह अपने घर पहुंच गया था। स्वजन तत्काल उसे लेकर ओड़गी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे।यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल सूरजपुर रिफर कर दिया था। भालू ने उसके शरीर को जगह-जगह नोच दिया था। अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद सूरजपुर अस्पताल लाया गया था। यहां से उसे रिफर कर मेडिकल कालेज अस्पताल लाकर भर्ती किया गया था। बुधवार की सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई। इस सीजन में भालू भी आबादी क्षेत्र की ओर पहुंचते हैं इसलिए ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…