छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर : जनदर्शन में आने वाले फरियादियों की सुविधा के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आवेदन पत्रों को लिखने के लिए लगाई गई ड्यूटी

अम्बिकापुर, 18 सितंबर 2023

जनदर्शन में आने वाले फरियादियों की सुविधा के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आमजन के आवेदन पत्रों के लेखन कार्य हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर-एसपी जनदर्शन हेतु आमजनों के आवेदन पत्रों का लेखन कार्य के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री डीएस उईके नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन कर्मचारियों को जिला कार्यालय स्थित कंपोजिट बिल्डिंग के ग्राउंड तल के अलग-अलग काउंटर पर कार्य संपादित करने हेतु आदेशित किया है। जो कार्यस्थल पर माह के प्रत्येक मंगलवार को कार्यालयीन समय 10:00 बजे जनदर्शन में आने वाले आवेदक का नाम, पिता का नाम, पता, विषय, मोबाईल नम्बर इत्यादि की प्रविष्टि करने हेतु पंजी सहित अनिवार्यतः उपस्थित होकर नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार कार्यो का संपादन करना सुनिश्चित करेगें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्य हेतु कृषि विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री ईश्वर राज सिंह, भू-अभिलेख विभाग के सहायक ग्रेड-03 श्री प्रज्ञा गुप्ता, आदिवासी विकास विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर श्री राजा रजक तथा कौशल विकास विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री विशाल शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

7 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

8 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

8 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

8 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

8 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

8 hours ago