आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ट्रेडिशनल पॉलिसीज़ पर वित्त वर्ष 2024-25 में दिए 900 करोड़ रुपए से ज्यादा के लोन

~ 98% से अधिक लोन 24 घंटे के भीतर जारी ~
~ कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से आवेदन की सुविधा ~

आगरा, जून 2025 : आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपने ग्राहकों को ट्रेडिशनल पॉलिसीज़ के जरिए 900 करोड़ रुपए से ज्यादा के लोन दिए। यह “लोन अगेंस्ट पॉलिसी”; (पॉलिसी के बदले लोन) की सुविधा ग्राहकों के लिए बहुत फायदेमंद रही, क्योंकि इससे उनकी लॉन्ग-टर्म सेविंग प्लान पर असर डाले बिना तत्काल फंड मिल सका। इस दौरान, कंपनी ने 42,700 से ज्यादा ग्राहकों को इस लोन की सुविधा दी।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर, श्री अमीश बैंकर ने कहा, : – “लाइफ इंश्योरेंस एक लॉन्ग-टर्म प्रोडक्ट है, और इस दौरान ग्राहकों को कभी-कभी फंड की जरूरत पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में “लोन अगेंस्ट पॉलिसी” सुविधा से उनका सेविंग प्लान प्रभावित नहीं होता। खास बात यह है कि ग्राहक अपनी पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू का 80% तक लोन ले सकते हैं। “;
पॉलिसी पर लोन लेने की प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस और तेज़ है। वित्त वर्ष 2024-25 में 98% से ज्यादा लोन 24 घंटे के भीतर जारी किए गए। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। हमने देखा है कि “लोन अगेंस्ट पॉलिसी”; सुविधा को ग्राहकों द्वारा लगातार अपनाया जा रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 में लोन वितरण में सालाना 60% की बढ़ोतरी हुई है। यह दर्शाता है कि ग्राहक अपने लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल गोल्स
को लेकर प्रतिबद्ध हैं और पॉलिसी में निवेश बनाए रखना चाहते हैं।

खास बात यह है कि इस लोन का इस्तेमाल प्रीमियम भरने के लिए भी किया जा सकता है, जिससे पॉलिसी और उसके फायदे बरकरार रहते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

 रायपुर  राज्य सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए प्रक्रिया…

21 minutes ago
‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं’, पत्नी की टिप्पणी को कोर्ट ने माना उकसाने वाला; पति की सजा में दी राहत

‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं’, पत्नी की टिप्पणी को कोर्ट ने माना उकसाने वाला; पति की सजा में दी राहत

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पत्नी की हत्या मामले में पति की सजा कम…

41 minutes ago
MP के 14 जिलों को बड़ी सौगात, केन-मंदाकिनी लिंक प्रोजेक्ट से 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा

MP के 14 जिलों को बड़ी सौगात, केन-मंदाकिनी लिंक प्रोजेक्ट से 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा

भोपाल  मध्य प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया…

47 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा…

47 minutes ago
Modi Cabinet Reshuffle: नए चेहरों को मिल सकता है मौका, MP से वीडी शर्मा का नाम चर्चा में

Modi Cabinet Reshuffle: नए चेहरों को मिल सकता है मौका, MP से वीडी शर्मा का नाम चर्चा में

भोपाल  मोदी कैबिनेट के विस्तार की अटकलें हैं। संभावना है कि जून के अंत तक…

48 minutes ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू, लेकिन GRP में सैकड़ों पद खाली; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू, लेकिन GRP में सैकड़ों पद खाली; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल

उज्जैन   वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू…

48 minutes ago