आज ही घर में बनाये ब्रेड बेसन टोस्ट

सुबह की शुरुआत हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट से हो, तो दिनभर एनर्जी और मूड दोनों बना रहता है। ऐसे में “ब्रेड बेसन टोस्ट” एक ऐसा ब्रेकफास्ट है जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है और स्वाद में भी लाजवाब होता है।

यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो ऑफिस, कॉलेज या स्कूल से जाने की जल्दी में रहते हैं, लेकिन सेहत के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते। बेसन प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है और ब्रेड से तुरंत एनर्जी मिलती है।तो आइए जानते हैं इसे दो आसान और अलग-अलग तरीकों से बनाने की विधि- 

तवे पर क्रिस्पी बेसन ब्रेड टोस्ट 

सामग्री 

बेसन – 1 कप

ब्रेड स्लाइस – 4 से 6

प्याज – 1 (बारीक कटी)

टमाटर – 1 (बारीक कटा)

हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)

अदरक – 1/2 टीस्पून (कद्दूकस की हुई)

हरा धनिया – 2 टेबलस्पून

हल्दी – 1/4 टीस्पून

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून

नमक – स्वादानुसार

पानी – 1/2 कप (घोल बनाने के लिए)

तेल – सेंकने के लिए

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें और उसमें सभी बारीक कटी सब्जियां व मसाले डालें।

अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार करें (घोल न ज्यादा पतला हो और न बहुत गाढ़ा)।

नॉन-स्टिक तवे पर हल्का तेल लगाकर ब्रेड रखें और दोनों तरफ सुनहरा होने तक धीमी आंच पर सेकें।

इसे गरमा गरम चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।

एयर फ्रायर या टोस्टर में बेसन ब्रेड टोस्ट 

सामग्री

इस डिश को बनाने के लिए ऊपर दी गई सामग्री का ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

बनाने का तरीका

बेसन और सब्जियों का घोल पहले की तरह तैयार करें।

ब्रेड स्लाइस के एक या दोनों तरफ चम्मच से घोल की परत लगाएं।

एयर फ्रायर को 180°C पर 5 मिनट के लिए प्रीहीट करें।

अब बेसन लगे ब्रेड स्लाइस को ट्रे में रखें और 7–8 मिनट तक बेक करें। जब तक वह क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन न हो जाए। अगर टोस्टर का उपयोग कर रहे हैं तो एक तरफ बेसन लगाएं और टोस्ट करें।

बिना तले हुए क्रिस्पी टोस्ट तैयार हैं,इन्हें धनिया चटनी या दही के साथ सर्व करें।

टिप्स

स्वाद बढ़ाने के लिए आप बेसन घोल में पनीर के टुकड़े, पालक, या कद्दूकस की गई गाजर भी मिला सकते हैं। ये बच्चों के टिफिन या संडे ब्रंच के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।

kgnews

Recent Posts

शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल डेका

शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल डेका

रायपुर राज्यपाल  रमेन डेका ने आज महाराष्ट्र मंडल रायपुर में  छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक समारोह…

9 minutes ago
कृषि, उद्यानिकी और सहकारिता के संयुक्त प्रयासों से किसानों को दें बेहतर सुविधाएं

कृषि, उद्यानिकी और सहकारिता के संयुक्त प्रयासों से किसानों को दें बेहतर सुविधाएं

भोपाल  कृषि उत्पादन आयुक्त  अशोक बर्णवाल ने खरीफ की आगामी फसलों के संबंध में किसानों…

14 minutes ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित

रायपुर  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित “प्रकृति से…

19 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा निर्माण कार्यों के गहन निरीक्षण का दौर जारी, पुल, सड़क, रेलवे ओवरब्रिज और जल जीवन मिशन के कार्यों का लिया जायजा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा निर्माण कार्यों के गहन निरीक्षण का दौर जारी, पुल, सड़क, रेलवे ओवरब्रिज और जल जीवन मिशन के कार्यों का लिया जायजा

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव द्वारा बस्तर संभाग में निर्माण कार्यों और विकास योजनाओं के…

31 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पीपल का पौधारोपण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पीपल का पौधारोपण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में…

47 minutes ago
साइबर सुरक्षा एवं एआई-एमएल के क्षेत्र में युवाओं का हुआ कौशल संवर्धन

साइबर सुरक्षा एवं एआई-एमएल के क्षेत्र में युवाओं का हुआ कौशल संवर्धन

भोपाल  मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) द्वारा उद्योग साझेदार एवं एसएसआरजीएसपी के सहयोग से…

51 minutes ago