अवर्गीकृत

इस तरह से बनाएं आंवले की स्वादिष्ट चटनी

वैसे को आंवला खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है। आमतौर पर बच्चों को आंवला खाना पसंद नहीं होता है। लेकिन आप इस तरह से आंवले की टेस्टी चटनी बनाएंगे, तो आप इसे खाने के साथ खा सकते हैं। आइए आपको इसे बनाने की विधि बताते हैं।

आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, डॉक्टर भी आंवला खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। सर्दियों में आंवला खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। आंवले का स्वाद खट्टा होते है, जिस वजह से बच्चों को इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। अगर आप घर पर आंवले की चटपटी चटनी बनाएंगे तो इसे सभी लोग खाना पसंद करेंगे। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने का तरीका।

आंवले की चटनी बनाने के लिए सामग्री

– 1/2 किलो आंवला

– 1 बड़ा चम्मच तेल

– 1 बड़ा चम्मच पंचफोरन ( मेथी दाना, कलौंजी, जीरा, काली सरसों और सौंफ बीज का मिक्स)

– 1 चम्मच साबुत धनिया के बीज

– आधा चम्मच से भी कम हिंग पाउडर

– 1/2 कप गुड़

– 1 चम्मच मिर्च पाउडर

– 1 चम्मच हल्दी पाउडर

– 1 चम्मच धनिया पाउडर

– 1 चम्मच काला नमक

– 1 चम्मच अदरक कटा हुआ

कैसे बनाएं आंवला की चटनी

– सबसे पहले आंवला को मीडियम आंच पर 10-15 मिनट भाप में पकाएं। जब आंवले नरम हो जाएं तो इसके बीज निकालकर आंवले का गूदा को अलग कर लें। अब एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल लें, उसमें 1 चम्मच मेथी दाना, कलौंजी, जीरा, काली सरसों और सौंफ बीज डालें।  इसके बाद 1 चम्मच साबुत धनिया के बीज और थोड़ा सा हींग पाउडर डालें। फिर आप इसमें उबले हुए आंवले डालें और 5 मिनट तक अच्छे से भून लें। अब आप इसमें आधा कप गुड़ डाल दें। इसको आप मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक गुड़ पिघल न जाए और मिक्स थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। जब यह गाढ़ा हो जाएगा तो इसे धीमी आंच पर रखें। फिर आप इसमें मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और काला नमक डालें। फिर बारीक कटा हुआ अदरक भी इसमें मिला दें। अच्छे से मिक्स के बाद आपकी आंवले की चटनी तैयार है। इसे रोटी, पराठा, चावल के साथ सर्व करें।

kgnews

Recent Posts

CG : सशक्त ऐप से वाहन चोरों तक पहुंची सरकंडा पुलिस, दो शातिर गिरफ्तार …

CG : सशक्त ऐप से वाहन चोरों तक पहुंची सरकंडा पुलिस, दो शातिर गिरफ्तार …

बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस ने बिलासपुर पुलिस के आधुनिक ‘सशक्त’ मोबाइल ऐप की मदद से…

48 seconds ago
CG : छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी टकराने से बची …

CG : छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी टकराने से बची …

रायपुर। कोटमी सोनार के समीप रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब…

4 minutes ago
CG : बारिश नहीं होने से किसान परेशान, IMD का पूर्वानुमान लगातार फेल …

CG : बारिश नहीं होने से किसान परेशान, IMD का पूर्वानुमान लगातार फेल …

रायपुर. मानसून की एंट्री के बावजूद बारिश नहीं होने से रायपुर में उमस से बेहाल…

14 minutes ago
CG : नकटी में JCB लेकर पहुंचा प्रशासन, भारी फोर्स तैनात …

CG : नकटी में JCB लेकर पहुंचा प्रशासन, भारी फोर्स तैनात …

रायपुर। महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

17 minutes ago
CG : आग की चपेट में टायर दुकान, मशीनें जलकर खाक …

CG : आग की चपेट में टायर दुकान, मशीनें जलकर खाक …

धमतरी। पुराना मंडी इलाके में टायर दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लग गई.…

20 minutes ago
CG : एक्सीडेंट नहीं बेटे की हुई है हत्या, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित पिता …

CG : एक्सीडेंट नहीं बेटे की हुई है हत्या, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित पिता …

बिलासपुर। पेंडारी में रहकर खेती किसानी करने वाले एक व्यक्ति के बेटे को उसके ही…

35 minutes ago