रिक्त सीटों की पूर्ति हेतु 20 सितम्बर को काउंसिलिग

उत्तर बस्तर कांकेर, 18 सितंबर 2023

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय  के  लिए चयनित विद्यार्थियों को 23 सितंबर तक प्रवेश लेना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि तक प्रवेश नहीं लिये जाने पर प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु अवसर प्रदान किया जायेगा।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शेष रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए 20 सितम्बर बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक प्री मेट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास भारती कांकेर गोविंदपुर (पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर खेल मैदान के पास )  में काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। चयन एवं काउंसलिंग सूची का अवलोकन कांकेर जिले की वेबसाईटeklavya.cg.nic.inमें तथा जिले के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर के कार्यालय में किया जा सकता है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *