छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर : चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन 11 नवम्बर तक

उत्तर बस्तर कांकेर 04 नवंबर 2022

उत्कृष्ट विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति कांकेर द्वारा रिक्त पदों की पूर्ति हेतु दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार का आयोजन उपरान्त चयनित अभ्यार्थियों की प्रतीक्षा सूची से शिक्षक गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) के पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। साथ ही पूर्व में स्वीकृत पदों पर नियुक्ति उपरांत अभ्यार्थियों द्वारा त्यागपत्र देने के कारण पद रिक्त होने पर प्रतीक्षा सूची से व्याख्याता अंग्रेजी, रसायन, गणित, सहायक शिक्षक प्रयोगशाला (जीव विज्ञान) के पदों पर नियुक्ति आदेश भी जारी किये गये हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को पदवार अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित नोडल अधिकारी भर्ती सेल उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव कांकेर में उपस्थिति देनी होगी। अभ्यर्थियों को 50 रुपये के नोटरी शपथ पत्र के साथ उपस्थित होने निर्देशित किया गया है। ज्वाइनिंग सेंटर में अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों की स्व प्रमाणित प्रतियों का एक सेट भी जमा करना होगा। नोडल सेंटर में जांच सत्यापन के उपरांत पदस्थ विद्यालय के लिए अनुमति पत्र जारी किये जायेंगे। कार्य पर उपस्थित होने की अंतिम तिथि 11 नवम्बर निर्धारित की गई है। उक्त चयन सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट www.kanker.gov.in  पर अवलोकन किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल : सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल : सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक

नियद नेल्लानार मॉडल का राज्यव्यापी विस्तार: 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण’…

3 minutes ago
CG : जिला पंचायत सीईओ ने बड़ेकनेरा में बायोगैस संयंत्र का किया निरीक्षण …

CG : जिला पंचायत सीईओ ने बड़ेकनेरा में बायोगैस संयंत्र का किया निरीक्षण …

स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और प्रभावी बनाने दिए निर्देश कोण्डागांव : स्वच्छ भारत…

6 minutes ago
CG : किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल

CG : किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात छत्तीसगढ़ की धान खरीदी…

7 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

CG : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री ने दी बधाई, योग के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के कार्यों के लिए शुभकामनाएं  रायपुर…

14 minutes ago
राज्यपाल डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुजैन ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुजैन ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुजैन ने की सौजन्य भेंट…

17 minutes ago
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री…

30 minutes ago