छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर : समाधान शिविर में दो हितग्राहियों को मिला तीन लाख रूपये का ऋण

उत्तर बस्तर कांकेर, 20 फरवरी 2024

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के लिए जिले के ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 19 फरवरी को कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशन में भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम फरसकोट में आयोजित समाधान शिविर में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा संचालित अंत्योदय स्वरोजगार योजना के तहत् दो हितग्राहियों को तीन लाख रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया। इसके तहत ग्राम आसुलखार निवासी श्रीमती कमलेश्वरी कोषरे को जूता-चप्पल दुकान संचालन हेतु 01 लाख 50 हजार रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। समाधान शिविर में उक्त हितग्राही को अनुदान राशि 10 हजार रूपये का चेक भी प्रदान किया गया। इसी प्रकार तहसील भानुप्रतापपुर के ग्राम पण्डरीपानी निवासी श्री शैलेन्द्र कुमार उयके को कपड़ा व्यवसाय संचालन हेतु 01 लाख 50 हजार रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। इस अवसर पर जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर के प्रभारी कार्यपालन अधिकारी श्री आर.एस. कमल, भारतीय स्टेट बैंक आसुलखार के शाखा प्रबंधक श्री आदित्य मेश्राम सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…

13 minutes ago
CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…

21 minutes ago
CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन…

26 minutes ago
16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

29 minutes ago
सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली…

40 minutes ago
CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार…

50 minutes ago