छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कलेक्टर ने सरपंचों के साथ किया संवाद

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में ‘सरपंच संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर स्वच्छता ही सेवा अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी हेतु लोगों को जागरूक करने की अपील की। इस दौरान कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव चलाए जा रहे सफाई अभियान की जानकारी ली और कहा कि जनप्रतिनिधियों सहित गांव के सभी लोग एकजुट होकर अपने गांव को स्वच्छ रखने में योगदान दें। उन्होंने सभी से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाने की अपील भी की। जिला पंचायत के सीईओ सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 14 सितंबर से 02 अक्टूबर तक ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिले के दूरस्थ अंचल कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत छोटेबेठिया की सरपंच सविता नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में  घर-घर कचरा संग्रहण किया जा रहा है और ग्रामीणों के सहयोग से सप्ताह में एक दिन सफाई अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवनों एवं गांव चौक चौराहों में वृक्षारोपण भी किया गया। कलेक्टर ने उनकी सराहना करते हुए आगे भी इसी सफाई अभियान में योगदान देने की अपील की। इसी तरह भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत संबलपुर की सरपंच अनिता रावटे, दुर्गूकोंदल की सरपंच पार्वती साहू, चारामा विकासखंड के ग्राम पंचायत जैसाकर्रा की सरपंच हेमलता तारम, कांकेर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोदागांव के सरपंच पंचूराम नायक सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों द्वारा गांव को स्वच्छ रखने के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

kgnews

Recent Posts

हज 2026: छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्री सकुशल स्वदेश लौटे, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

हज 2026: छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्री सकुशल स्वदेश लौटे, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर गए सभी हज…

29 minutes ago
45 की उम्र में IAS अवनीश शरण की फिटनेस जर्नी बनी मिसाल, खुद शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन

45 की उम्र में IAS अवनीश शरण की फिटनेस जर्नी बनी मिसाल, खुद शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन

रायपुर. छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश शरण इन दिनों किसी प्रशासनिक फैसले नहीं,…

49 minutes ago
उज्जैन में कांग्रेस नेता पर किसान को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का आरोप, मामला गरमाया

उज्जैन में कांग्रेस नेता पर किसान को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का आरोप, मामला गरमाया

उज्जैन  उज्जैन जिले के ग्राम डेलचीबुजुर्ग में खेत के पास खाई खोदने का विरोध करने…

1 hour ago
CM विष्णुदेव साय से मिले कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

CM विष्णुदेव साय से मिले कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में…

2 hours ago
संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत

संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत

संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के…

2 hours ago
MP Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस बरकरार, कई मंत्रियों को अचानक हटाए जाने से अटकलें तेज

MP Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस बरकरार, कई मंत्रियों को अचानक हटाए जाने से अटकलें तेज

भोपाल  मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।…

2 hours ago