मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, चार लोगों समेत 20 पशुओं की मौत
ओडिशा के संबलपुर जिले में एनएच 53 पर एक वाहन मवेशियों से लदे एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में ट्रक पलट गई जिससे चार लोगों के साथ 20 पशुओं की मौत हो गई। यह दुर्घटना गुरुवार की रात बुर्ला पुलिस स्टेशन इलाके के कटापाली छाक के पास घटी।

ट्रक ओडिशा के बरगढ़ से पश्चिम बंगाल की जा रहा था। सड़क किनारे ट्रक को रोककर उसमें सवार पांच लोग पास में खाना बना रहे थे। इसी दौरान एक अन्य वाहन ने ट्रक को टक्कर मार दी। ट्रक के पलटने से वहां खाना बना रहे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक घायल इस हादसे में घायल हो गया। इलाज के लिए उसे वीआईएमएसएआर में भर्ती कराया गया है। मरने वाले तीनों लोग पश्चिम बंगाल के निवासी थे, हालांकि, अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *