राजनांदगांव : खाद्य विभाग के मेन सर्वर मेंटेनेंस के कारण 25 तक बंद रहेगी पीडीएस दुकानें…

राजनांदगांव , खाद्य विभाग के मेन सर्वर में मेंटनेंस कार्य के चलते जिलेभर की पीडीएस दुकानों की ई-पॉश मशीनें 21 से 25 मार्च तक बंद रहेगी। हितग्राहियों को पांच दिन राशन नहीं मिलेगा। सर्वर मेंटनेंस कार्य पूरा होने के बाद 26 से 31 मार्च के बीच राशन का वितरण किया जाएगा। खाद्य विभाग के अफसरों ने जिलेभर की पीडीएस दुकानों से अब तक 70 फीसदी राशन वितरण करने का दावा किया है। शेष 30 फीसदी का वितरण पांच दिनों में होगा। इसी माह होली पर्व होने से दुकानें कम दिन खुली और पांच दिन फिर बंद होने से हितग्राहियों की समस्या बढ़ सकती है।

मार्च के शेष दिन 26 से 31 मार्च तक उठाव नहीं करने पर राशन लैप्स हो जाएगा। खाद्य अधिकारी रविंद्र सोनी ने बताया खाद्य विभाग के मेन सर्वर का मेंटनेंस 21 से 25 मार्च तक किया जाएगा। भारत सरकार से इस मेंटनेंस के संबंध में आदेश जारी किया गया है। जिले में 70 फीसदी वितरण हो चुका है शेष 30 फीसदी का वितरण 6 दिनों में हो जाएगा। हर माह लगभग यहीं स्थिति रहती है। राशन नहीं लेने पर लैप्स होगा। लेकिन प्रदेशभर में वितरण शेष रहा तो मार्च का राशन अप्रैल में देने का प्रावधान किया जा सकता है। इसका निर्णय राज्य शासन द्वारा लिया जाएगा। अभी इस बारे कुछ नहीं कह सकते है।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

6 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

7 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

7 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

7 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

7 hours ago