सहस्त्रबाहु मंदिर के विकास एवं सामुदायिक भवन का हुआ भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री कलचुरी समाज के महासम्मेलन में हुए शामिल
भोपाल : रविवार, जून 4, 2023,
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान आज कलचुरी समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए और सहस्त्रबाहु भगवान मंदिर के विकास एवं सामुदायिक भवन का भूमि-पूजन किया। ई-8, अरेरा कॉलोनी वसंत कुंज,भोपाल स्थित मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री चौहान ने पूजा-अर्चना भी की। प्रारंभ में मुख्यमंत्री का समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कलचुरी समाज परिश्रमी समाज है, जिसका प्रदेश के विकास में योगदान है। समाजों के उत्थान से देश और प्रदेश का भी उत्थान होता है। समाज द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप शासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में समाज के निर्धन वर्ग के विकास के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। महासभा के पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कलचुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सूर्यवंशी को सम्मानित भी किया।
महापौर मालती राय, सीहोर विधायक सुदेश राय, पूर्व विधायक कोतमा दिलीप जायसवाल सहित डॉ. एल.एन. मालवीय, अरविंद वर्मा, राजेश चौकसे सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत पुष्पहार से किया गया। राजाराम ने स्वागत भाषण दिया।
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…