कला जत्थे ने योजनाओं का लाभ उठाने को किया प्रेरित

बाजार अतरिया . लोगों के जनकल्याणकारी के लिए केंद्र व राज्य सरकारर द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। लोगों को योजना का लाभ दिलाने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवंती चौक में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश व केंद्र के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कला जत्था के टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। जिसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना, समक्ष योजना, स्वालंबन योजना, मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना, महतारी जतन योजना एवं मुख्यमंत्री अमृत योजना के साथ सभी 10 प्रकार के योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई गई। योजनाओं से जुड़ी जानकारी के लिए अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, पर्यवेक्षक एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में संपर्क करने की अपील की गई है बता दे कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को तीन किश्त में पांच हजार रूपए की राशि गर्भवती महिला के स्वयं के खाते पर दी जाती है।

0 ज्यादा से ज्यादा उठाएं लाभ

नोनी सुरक्षा योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवार में जन्मी प्रथम एवं द्वितीय बालिका का पंजीयन किया जाता है। जिसमें 18 वर्ष होने पर एलआईसी के माध्यम से एक लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान है। साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना में बालिकाओं के लिए लघु बचत योजना इसमें जमा राशि पर सबसे ज्यादा ब्याज दर होती है। आयकर में भी छूट दी जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत लाभान्वित परिवार को विवाह के लिए सहायता के रूप में प्रति जोड़ा 25 हार रुपये की राशि विवाह संपन्ना कराने के लिए देने का प्रावधान है। साथ ही छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के लिए साधारण ब्याज दर पर राशि उपलब्ध कराई जाती है। समक्ष योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले विधवा, तलाकशुदा व अविवाहित महिलाओं को व्यवसाय के लिए आसान किस्तों पर उपलब्ध कराई जाती है। स्वालंबन योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक उपार्जन हेतु प्रशिक्षण देकर स्वालंबी बनाया जाता है। मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच तथा निशुल्क दवा प्रदान किया जाता है। साथ ही महतारी योजना के अंतर्गत माताओं को प्रतिदिन गर्म पका हुआ भोजन तथा प्रतिमाह रेडी टु ईट आंगनबाड़ी में दिया जाता है।

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

2 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

2 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

2 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

3 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

3 hours ago